Home India City News हिमस्खलन की दो घटनाओं में सेना के 10 जवान शहीद

हिमस्खलन की दो घटनाओं में सेना के 10 जवान शहीद

0
हिमस्खलन की दो घटनाओं में सेना के 10 जवान शहीद
ten soldiers killed, several missing as two avalanches hit gurez sector, says army
ten soldiers killed, several missing as two avalanches hit gurez sector, says army

जम्मू। कश्मीर घाटी के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में अब तक सेना के 10 जवान शहीद हो चुके हैं जबकि एक जेसीओ सहित सात लोगों को बचा लिया गया है। मौसम की खराबी व बर्फबारी के बावजूद सेना द्वारा इस सेक्टर में बचाव अभियान जारी है।

उल्लेखनीय है कि गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के चलते सेना का एक कैंप इसकी चपेट में आ गया था जिसमें कई जवान दब गए थे, वहीं एक दूसरे हिमस्खलन में इसी पोस्ट की ओर जा रही सेना की एक पेट्रोलिंग पार्टी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी।

दोनों घटनाओं में अब तक सेना ने 10 जवानों के शव बरामद किए हैं जबकि एक जेसीओ सहित 7 लोगों को बचा लिया गया है। इस सेक्टर में हिमस्खलन के चलते अब तक 10 जवान शहीद हो चुके हैं।

खराब मौसम के कारण हो रही दिक्कतों के बीच सेना ने अब तक 10 जवानों के शवों को बरामद किया है और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन के कारण 10 सैनिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा कि जवानों की मौत से उन्हें गहरा दुख हुआ है।

हमने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य का आदेश दिया है। कश्मीर के बांदीपुरा जिले में नियंत्रण रेखा के नजदीक गुरेज सेक्टर में कल शाम बर्फ का एक विशाल चट्टान सेना के शिविर पर आ गिरा जिससे कई सैनिक उसमें फंस गए थे।