Home Tour & Travel ये है दुनिया के सबसे गर्म स्थान

ये है दुनिया के सबसे गर्म स्थान

0
ये है दुनिया के सबसे गर्म स्थान
This is the hottest place in the world
This is the hottest place in the world
This is the hottest place in the world

सर्दियों के दिन चल रहे हैं, ठण्ड अपना कहर ढा रही हैं। ऐसे में व्यक्ति की चाह होती हैं कि किसी गर्म प्रदेश में जाये और आनंद लें। चलिए, आज आपको हम दुनिया की ऐसी गर्म जगह के बारे में बताते हैं जहां की गर्मी अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोडती हैं।

 दश्त-ए-लुत

दश्त-ए-लुत को धरती की सबसे गर्म जगहों में से एक माना जाता है। 2004 से 2007 तक और 2009 में तो दश्त-ए-लुत धरती पर सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा था।

क्वींसलैंड

ऑस्ट्रेलिया धरती पर सबसे शुष्क (सूखे) महाद्वीप है। ‘बैडलैंड्स’ के नाम से मशहूर यहां क्वींसलैंड आउटबैक का हिस्सा एक बड़ा रेगिस्तान है। 2003 में यहां का तापमान 69.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

डेथ वैली

डेथ वैली में साल में औसत वर्षा मात्र 5 सेमी। के लगभग होती है। यहां पानी के निशान तक नहीं है। कहा जाता है कि डेथ वैली का तापमान 56.7 डिग्री मापा गया था। थर्मामीटर से नापा गया ये सबसे अधिक तापमान था।

फ्लेमिंग माउंटेन

चीन के शिनजियांग में तियान शान पहाड़ों की श्रृंखला में आने वाले फ्लेमिंग माउंटेन को भी गर्म इलाकों में जाना जाता है। 2008 में यहां पर जमीन की सतह का तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 अल अजीजिया

एक वक्त में अल अजीजिया दुनिया का सबसे गर्म शहर था। 13 सितंबर 1922 को लीबिया के इस शहर में 58 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

ऐसा रेस्‍टोरेंट जहां लोग कब्रो के बीच में बैठ कर चाय का मजा लेते हैं

सर्दियों में लीजिये ‘ धरती के स्वर्ग ‘ कश्‍मीर के बर्फीले सौंदर्य का मजा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE