Home Headlines आतंकी बनने जा रही 3 लड़कियों को पकड़ा

आतंकी बनने जा रही 3 लड़कियों को पकड़ा

0
isis girls
three US teens detained in germany for trying to join IS

वाशिंगटन। तीन अमरीकी आतंकवादी गुट में शामिल होने के लिए जर्मनी से सीरिया रवाना होने का प्रयास करते समय पकड़ी गयीं। यह जानकारी कानून व्यवस्था लागू करने वाले अधिकारियों ने दी है। इनके बारे में पता संघीय जांच ब्यूरो ने लगाया और इन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब इन्हें वापस लाया गया है तीनों लड़कियां डेनवार क्षेत्र की हैं।…
अधिकारियों ने बताया कि वह सीरिया के आतंकवादी गुटों में जिसमें इस्लामिक स्टेट भी शामिल है। अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए शामिल होना चाहती थीं। इन लड़कियों की पहचान नहीं हो सकी है, किन्तु अधिकारियों का कहना है कि इनमें से दो सगी बहनें हैं जो 15 तथा 17 साल की है। तीसरी लड़की की आयु 16 साल बताई गई है। अमरीकी लड़कियों के आतंकवादी गुट में शामिल होने की खबर को चिन्ता की दृष्टि से देखा जा रहा है।

three US teens detained in germany

अधिकारियों के अनुसार ये लड़कियां जर्मनी में किसी के सम्पर्क में थीं और इन्हें विदेश यात्रा के लिए राजी किया गया। लेकिन अधिकारियों से इसकी पुष्टि उनके नजदीकी लोगों ने नहीं की है। संघीय जांच ब्यूरो ने इनका पता लगा लिया और इन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह पता नहीं चल पाया है कि इनके विरूद्ध मुकदमा चलाया जाएगा या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here