Home Breaking OMG! ट्रेन ने गलत ट्रेक पकडा, महाराष्ट्र के बजाय मध्यप्रदेश पहुंच गए हजारों किसान

OMG! ट्रेन ने गलत ट्रेक पकडा, महाराष्ट्र के बजाय मध्यप्रदेश पहुंच गए हजारों किसान

0
OMG! ट्रेन ने गलत ट्रेक पकडा, महाराष्ट्र के बजाय मध्यप्रदेश पहुंच गए हजारों किसान
train headed for maharashtra lands up in madhya pradesh after wrong signal
train headed for maharashtra lands up in madhya pradesh after wrong signal
train headed for maharashtra lands up in madhya pradesh after wrong signal

बानमोर। रेलवे प्रशासन की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दिल्ली से 2500 किसानों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र के कोल्हापुर रवाना हुई। रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से ये ट्रेन 160 किलोमीटर गलत रास्ते पर चलकर मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन पर जा पहुंची।

यह विशेष ट्रेन 160 किमी तक गलत दिशा में दौड़ती रही, लेकिन न तो रेलवे प्रशासन को इसकी जानकारी हुई और न ही ड्राइवर को। जब ट्रेन मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन पहुंची, तब जाकर ड्राइवर को होश आया कि ट्रेन गलत रूट में जा रही है।

रेलवे प्रशासन की इस नादानी का खामियाजा सैकड़ों यात्रियों को भुगतना पड़ा। ये सभी यात्री घर पहुंचने की बजाय मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन में फंस गए।

बताया जा रहा है कि मथुरा स्टेशन में ट्रेन को गलत सिग्नल दिया गया, जिसके चलते ट्रेन महाराष्ट्र की बजाय मध्य प्रदेश की ओर चली गई। कोल्हापुर जा रहे एक यात्री ने बताया कि रेलवे प्रशासन की इस लापरवाही के चलते यात्री करीब 5-6 घंटे तक मध्य प्रदेश के बानमोर स्टेशन में फंसे रहे। अब यह ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह अपने गंतव्य स्थल पहुंचेगी।