Home Delhi नए वर्ष का जश्न भारत में नहीं बल्कि यूरोप में मनाएंगे राहुल गांधी

नए वर्ष का जश्न भारत में नहीं बल्कि यूरोप में मनाएंगे राहुल गांधी

0
नए वर्ष का जश्न भारत में नहीं बल्कि यूरोप में मनाएंगे राहुल गांधी
travelling to europe, happy new year tweets Rahul Gandhi
travelling to europe, happy new year tweets Rahul Gandhi
travelling to europe, happy new year tweets Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी नए वर्ष का जश्न भारत में नहीं बल्कि यूरोप में मनाएंगे। राहुल सोमवार को यूरोप के लिए रवाना हो गए हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर विदेश यात्रा पर निकल गए हैं। हालांकि, इस बार वो कहां गए हैं, इसकी जानकारी खुद राहुल गांधी ने दे दी है। राहुल गांधी ने पार्टी के 131वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद अपने यूरोप जाने की जानकारी सोमवार को ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा है कि वह कुछ दिन यूरोप में ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने देशवासियों को नववर्ष की बधाई भी दी है।
जानकारी हो कि राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा की वजह से हमेशा विरोधी पार्टियों के निशाने पर रहे हैं। इस बार राहुल गांधी विदेश यात्रा पर उस वक्त निकले हैं, जब कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ उसका पूरा केंद्रीय नेतृत्व हेराल्ड मामले में अदालती कार्यवाही में उलझा हुआ है और पार्टी कार्यकर्ता पस्त पड़े हैं।