Home India City News मुंबई : 2 बच्चों को जहर देकर पति – पत्नी ने की आत्महत्या

मुंबई : 2 बच्चों को जहर देकर पति – पत्नी ने की आत्महत्या

0
मुंबई : 2 बच्चों को जहर देकर पति – पत्नी ने की आत्महत्या
MUMBAI:parents kills two kids, commits suicide
MUMBAI:parents kills two kids, commits suicide
MUMBAI:parents kills two kids, commits suicide

मुंबई। सांगली जिले में स्थित बनेगांव में कर्ज के बोझ से दबे परिवार ने पहले अपने दो बच्चों को जहर खिलाया, उसके बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को सुबह पुलिस ने बनेगांव में जाकर चारों शव बरामद कर लिया है। इस मामले की सघन जांच स्थानीय पुलिस कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय यादव अपनी पत्नी जयश्री यादव व बेटे राजवर्धन व बेटी समृद्धि के साथ इस्लामपुरा स्थित बनेगांव में रहते थे। बताया जा रहा है कि संजय ने साहुकारों से कर्ज लिया था, इसके फलस्वरुप वह पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रहा करते थे।

इसी परेशानी की वजह से संजय ने अपने4  साल के बेटे राजवर्धन व 6 माह की बेटी समृद्धि को पहले जहर खिलाकर मार डाला, इसके बाद पति- पत्नी ने खुद आत्महत्या कर लिया। इस घटना की जानकारी सोमवार को सुबह पडोसियों ने पुलिस को दिया, जिससे आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।