Home India City News चरित्र पर शंका के चलते पत्नी की हत्या कर शव जलाया

चरित्र पर शंका के चलते पत्नी की हत्या कर शव जलाया

0
चरित्र पर शंका के चलते पत्नी की हत्या कर शव जलाया
tribal woman killed by husband in udaipur
tribal woman killed by husband in udaipur
tribal woman killed by husband in udaipur

उदयपुर। उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका के चलते उसकी हत्या कर शव को जलाकर फरार हो गया। घटना के बाद करीब 300 से अधिक आदिवासियों ने हथियारों से लैस होकर चढ़ोतरा कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नैतूरी (38) पत्नी साजू पारगी निवासी गुर्रा के चरित्र पर उसका पति साजू शंका करता था। दोनों के सात बच्चे थे। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि नैतूरी का शव जली अवस्था में पड़ा है। इस पर थानाधिकारी और डिप्टी दयाराम मौके पर गए।

पुलिस के अनुसार साजू ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जलाकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के मामेर स्थित पीहर पक्ष में पिता लाडूरा को सूचना दी। सूचना पर बुधवार को करीब 300 से अधिक आदिवासी हाथों में हथियार लेकर चढ़ोतरे पर आ गए। पीहर पक्ष ने जमकर विरोध किया।

पुलिस अधिकारियों ने बात की और बात में समझाने के बाद मृतका के शव को उठाकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका का ससुराल पक्ष फरार चल रहा है और घर सूने पड़े है। पुलिस के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच मौताणा वार्ता होगी इसके बाद ही मामला निपटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here