Home India City News जनता सेना ने दिखाया भाजपा और कांग्रेस को आईना

जनता सेना ने दिखाया भाजपा और कांग्रेस को आईना

0
जनता सेना ने दिखाया भाजपा और कांग्रेस को आईना
udaipur civic polls result : bjp independent janta sena candidates wipe out congress
udaipur civic polls result : bjp independent janta sena candidates wipe out congress
udaipur civic polls result : bjp independent janta sena candidates wipe out congress

उदयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा ने भले ही बड़ी जीत हासिल की हो लेकिन उदयपुर जिले की भीण्डर नगर पालिका में विधायक रणधीरसिंह भीण्डर की जनता सेना ने भाजपा के कद्दावर नेता एवं गृ़हमंत्री गुलाबचंद कटारिया और कांग्रेस को आईना दिखाया है।

बीस में से सत्रह सीटों पर जीत हांसिल करते हुए जनता सेना न केवल अपना बोर्ड गठन का पुख्ता दावा पेश किया है, वहीं भाजपा का यहां सूपड़ा साफ  कर दिया। बाकी तीन सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं।

जनता सेना ने कांग्रेस से यहां बोर्ड छीना है वहीं भाजपा के सत्रह प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। संभाग में सबकी नजरें भीण्डर नगर पालिका पर थी। कटारिया की भरपूर कोशिश के बावजूद विधानसभा चुनाव में निर्दलीय जीतकर निकले रणधीरसिंह भीण्डर ने यहां जनता सेना का गठन कर कटारिया के विरूद्ध बिगुल  बजा दिया था।

इधर, गृहमंत्री कटारिया ने अपनी सारी ताकत भीण्डर में लगा रखी थी तथा उसकी बागडोर अपने दामाद को सौंपी हुई थी। दूसरी ओर पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता गजेंद्रसिंह शक्तावत यहां एक बार फिर  बोर्ड गठन को लेकर जी-जान से जुटे हुए थे।

भाजपा व कांग्रेस यहां अपने-अपने बोर्ड गठन के दावे कर रही थी लेकिन यहां की जनता की मानें तो दोनों ही दलों की यहां स्थिति अच्छी नहीं थी। जनता सेना के पक्ष में  रणधीरसिंह भीण्डर समर्थकों के साथ कई दिनों से प्रचार में जुटे थे।

udaipur civic polls result : bjp independent janta sena candidates wipe out congress
udaipur civic polls result : bjp independent janta sena candidates wipe out congress

गुरुवार को मतगणना के रुझान सामने आए तो भीण्डर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा के प्रत्याशी एक-एक कर मुंह छिपाकर मतगणना केंद्र से बाहर निकलते देखे गए। पालिका की बीसों सीटों पर  आश्चर्यजनक परिणाम सामने आए। सत्रह पर जनता सेना ने कब्जा जमाया, वहीं बाकी तीन कांग्रेस के पक्ष में रही। प्रचण्ड बहुमत मिलने के बाद विधायक रणधीरसिंह भींडर सपत्नीक जनता के समक्ष आए तथा सभी का  आभार जताया।
चुनाव में जीत पार्टी में आने का आधार नहीं : कटारिया
भीण्डर नगर पालिका के परिणामों के बाद प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भीण्डर में प्रत्याशियों को उतारना ही अपने-आप में एक चुनौती थी। उन्होंने भीण्डर के पुन: पार्टी में वापसी को स्पष्ट रूप  से नकारते हुए कहा कि मात्र चुनाव में जीतना ही पार्टी में आने का आधार नहीं होता है। जो पार्टी के विरोध में जाएगा, उसे पुन: शामिल नहीं किया जाएगा।
साथ वाली टीम ही दुख दे रही है कटारिया को – भीण्डर
भीण्डर नगर पालिका में जनता सेना का बोर्ड बनने से उत्साहित विधायक रणधीरसिंह भीण्डर ने गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके साथ में रहने वाली टीम ही उन्हें दुख दे रही है। कटारिया दुख  सहने के बाद भी अपनी टीम को नहीं बदल रहे है। उन्होंने भाजपा में जाने के लिए कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है और ना ही जाने की इच्छा है।