Home Breaking मैं यूपी के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं, दागी और बागी नहीं चलने चाहिए: मोदी

मैं यूपी के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं, दागी और बागी नहीं चलने चाहिए: मोदी

0
मैं यूपी के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं, दागी और बागी नहीं चलने चाहिए: मोदी
up polls 2017 : will waive farmer's loan in first cabinet meeting in march, says pm modi
up polls 2017 :  will waive farmer's loan in first  cabinet meeting in march, says pm modi
up polls 2017 : will waive farmer’s loan in first cabinet meeting in march, says pm modi

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले के मुख्यालय पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब सपा दिन को दिन कहती थी तो बसपा उसे रात कह कर उसका विरोध करती थी। लेकिन अब दोनों एक हो भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

नोटबंदी दोनों को बुरी लग रही है। मैं यूपी के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। जिन लोगों ने 70 वर्षो तक जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा है, उन्हें यह धन वापस करना होगा। यूपी में अगर सरकार बनी तो लूट-खसोट में शामिल राजनेताओं और अपराधियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि मैंने बहुत से चुनाव देखे हैं, लेकिन इस तरह का एक तरफा चुनाव नहीं देखा था। पांच चरणों का चुनाव बीतने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। भाजपा दो तिहाई या तीन चौथाई सीटें जीतकर सरकार बनने जा रही है।

मोदी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने लोगों से यह वादा किया था कि बुआ के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की जांच कराएंगे। उन्हें जेल भेजेंगे, लेकिन क्या ऐसा हुआ? नहीं हुआ। सपा-बसपा में मेलजोल का खेल हो रहा है। उन्होंने भाजपा के विद्रोहियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चुनाव में दागी और बागी नहीं चलने चाहिए। इससे जान कल्याणकारी सरकार में गठन में दिक्कत होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर नौजवानों को उनके जिले में ही रोजगार में अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें परिवार छोड़कर बाहर जाने की विवशता नहीं होगी। पूर्वांचल के पिछड़ेपन के लिए 15 साल तक प्रदेश में राज करने वाली पार्टियां सपा और बसपा को दोषी ठहराते हुए कहा कि यहां विकास के बहुत अवसर हैं। लेकिन पूर्ववर्ती केंद्र और प्रदेश सरकारों ने इसमें रूचि नहीं लिया।

मैं यूपी के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं। इसका एक कारण यह भी है कि यूपी ने सर्वाधिक लोकसभा सीटें दी हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में औद्योगिक विकास कर नौजवानों को रोजगार देना होगा। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश से कई बार सस्ती बिजली मुहैया कराने के बावत बात भी की, लेकिन उन्हीने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।

भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के बाद इस समस्याओं का निदान होगा। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद हीने वाली पहली बैठक में किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। केंद्र की बागडोर संभालने के बाद मैंने 35 लाख किसानों के खाते में 22 करोड़ का भुगतान किया है। यह यूपी सरकार ने नहीं किया है।

भाजपा सरकार गन्ना किसानों का मूल्य 14 दिनों के भीतर उनके बैंक अकाउंट में डलवाएगी। मोदी ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाईं। कहा कि जीडीपी के आंकड़े बता रहे हैं कि दुनिया में सबसे तेज विकास करने वाला देश भारत है।

इसी तेजी से गरीबों के हित में काम भी हुआ है। इस ढाई साल में केंद्र सरकार ने एक करोड़ 80 लाख परिवारों को गैस कनेक्शन दिया है। इसमें 55 लाख परिवार केवल यूपी के हैं। उन्होंने कहा कि अब यूपी में गुंडाराज नहीं चलेगा। यह जड़ से ख़त्म होगा। गरीबों के हित में योजनाएं बनेंगी और उनका क्रियान्वयन भी होगा। क्योंकि मोदी गरीबों में लिए ही पैदा हुआ है।