Home India City News मुस्लिम लड़की से शादी करो, 1 लाख रूपए पाओ!

मुस्लिम लड़की से शादी करो, 1 लाख रूपए पाओ!

0
मुस्लिम लड़की से शादी करो, 1 लाख रूपए पाओ!
valentine day : to check 'love jihad' hindu mahasabha searches for christians, muslims
valentine day : to check 'love jihad' hindu mahasabha searches for christians, muslims
valentine day : to check ‘love jihad’ hindu mahasabha searches for christians, muslims

हिसार। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने तथाकथित लव जेहाद के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए मुस्लिम लड़कियों को हिंदू लड़कों की बहुएं बनाने एलान किया है। महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने आज यहां वैलेंटाइन डे के मौके पर हवन यज्ञ कर बहू लाओ बेटी बचाव अभियान की शुरूआत की और कहा कि मुस्लिम लड़कियों को बहू बनाने पर प्रत्येक हिंदू लड़के को एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि देगी।

उन्हाेंने कहा कि लव जेहाद के जरिये मुस्लिम अगर एक हिंदू लड़की को बहू बनाएंगे तो हम उनकी सौ लड़कियों अपने घरों की बहू बनाएंगे। हिंदू लड़के अब कुंवारे नहीं रहेंगे। अब हम अपने धर्म की लड़कियों के अलावा दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने घर की बहू बना कर इज्जत और उन्हें मान समान देने का काम करेंगे। जो भी हिंदू युवक मुस्लिम लड़की से शादी करेगा उसे हिंदू महासभा एक लाख रूपए की सहायता देगी।

महासभा ने शनिवार को प्रेमी जोड़ों की लव मैरिज कराने का एलान कर रखा था और दो प्रेमी जोड़े इसके लिए पहुंचे भी लेकिन उनकी शादी नहीं कराई गई। इन प्रेमी जोड़ों में एक जोड़े में लड़का हिंदू और लड़की मुस्लिम है जबकि दूसरा प्रेमी जोड़ा हिंदू था। इनकी शादी नहीं कराये जाने पर उन्हाेंने कहा कि ये नाबालिग थे। उन्होंने कहा कि महासभा ने इन दोनों जोड़ों को आश्वासन दिया है कि उनके बालिग होने पर अपने खर्चे पर उनकी शादी दिल्ली स्थित हिंदू महासभा भवन में करा दी जाएगी। वहां पर बाकायदा पंजीकृत शादी कराने की मान्यता प्राप्त है।

सिवाच ने आरोप लगाया कि मुसलमान लव जेहाद के जरिए शादी कर हिंदू लड़कियों का शोषण करते हैं लेकिन हम उनकी लड़कियों को पूरा मान समान देंगे। उन्होंने मुसलमानों पर कई शादियां कर देश में अपने समुदाय की आबादी बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदुओं को भी देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए अपनी आबादी अधिक बच्चे पैदा करके बढ़ानी होगी।

इस मौके पर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश पानू ने हिंदुओं से देश को हिंदू राष्ट्र बनाने, अयोध्या में भगवान राम का मंदिर का निर्माण करने तथा कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम हिंदुओं ने इसलिए किया ताकि इन उदेश्यों को पूरा किया जा सके लेकिन सत्ता हासिल करने के बाद इन मुद्दों पर कोई चर्चा न होने सेे हिंदुओं में भारी रोष है। उन्होंने इसे दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार का मुख्य कारण बताया और चेतावनी भी दी कि प्रधानमंत्री ने अगर इन मुद्दों का समय रहते कोई समाधान नहीं निकाला तो केंद्र से भी भाजपा का सफाया हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here