Home India City News वाॅक-ओ-रन-2017 : दिल को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

वाॅक-ओ-रन-2017 : दिल को स्वस्थ रखने का दिया संदेश

0
वाॅक-ओ-रन-2017 : दिल को स्वस्थ रखने का दिया संदेश
walk o run race in kota
walk o run race in kota
walk o run race in kota

कोटा। कोचिंग नगरी कोटा में रविवार को वॉक-ओ-रन का आयोजन किया गया। इसके तहत 10 किलोमीटर और 6 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में सबसे आगे आरएसी के जवानों का दल था।

इनमें 24 धावक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर के थे। इसके बाद 10 किमी दौड़ने के इच्छुक धावक शामिल हुए। इसमें 02 हजार धावक थे। दौड़ में दिल में जोश के साथ बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सभी के कदम बढ़ते नजर आ रहे थे।

सूरज उगने से पहले ही हजारों शहरवासी सड़कों पर आ गए। इससे पूर्व राजस्थान पुलिस एडीजी राजीव दासौत, कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला, हार्टवाइज ग्रुप के डॉ. साकेत गोयल, तरूमीत सिंह बेदी एवं अन्य सदस्यों ने वॉक-ओ-रन के झण्डे लहराकर दौड़ का शुभारंभ किया।

इस दौरान आरएसी बैण्ड की मधुर स्वरलहरियां वातावरण को संगीतमय बना रही थी। उम्मेद क्लब से शुरु हुई 10 किमी दौड़ अग्रसेन सर्किल, जैन दिवाकर सर्किल, सरोवर टॉकीज, सेवन वंडर्स एवं जेडीबी कॉलेज होती हुई वापसी में उम्मेद क्लब पहुंची।

दौड यहीं समाप्त नहीं हुई बल्कि धावकों को यहीं से फिर से दौड़ लगानी थी। वहीं, 06 किमी वालों को एक चक्कर लगाना था। दौड़ पूरी करने के बाद शहरवासियों के चेहरे पर अलग ही संतुष्टि देखने को मिली।

इस अवसर पर हार्टवाइज ग्रुप के संयोजक डॉ. साकेत गोयल ने कहा कि इस तरह का बड़ा कार्य शहरवासियों के सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता। विशेषरूप से हार्टवाईज टीम के सदस्यों ने शहर को नई सोच देने की कोशिश की है।

इस अवसर पर सांसद ओम बिरला ने कहा कि मैं चाहता हूं कोटा भी ऐसी जिंदादिली के लिए पहचाना जाए। डॉ.साकेत और उनकी टीम मिलकर कोटा का सपना पूरा कर रही है। इस तरह के आयोजन शहर को आगे ले जाते हैं। हमें स्वस्थ रहना है, दौड़ते रहना है।