Home Entertainment Bollywood भोजपुरी फिल्म देख रहे हैं फरहान अख्तर

भोजपुरी फिल्म देख रहे हैं फरहान अख्तर

0
भोजपुरी फिल्म देख रहे हैं फरहान अख्तर
Farhan Akhtar is watching Bhojpuri movies
Farhan Akhtar is watching Bhojpuri movies
Farhan Akhtar is watching Bhojpuri movies

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर इन दिनों भोजपुरी फिल्म देख रहे हैं।

बॉलीवुड फिल्मकार निखिल आडवाणी फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ बना रहे हैं। फिल्म में फरहान की मुख्य भूमिका होगी।

फिल्म में फऱहान का किरदार एक उभरता हुआ भोजपुरी गायक दिखाया गया है, जो भोजपुरी गायक अभिनेता मनोज तिवारी का जबरदस्त प्रशंसक है। हालात के चलते फऱहान का किरदार जेल पहुंच जाता है, जहां वह दूसरे क़ैदियों के साथ मिलकर अपना बैंड बनाता है।

फरहान अपने किरदार को रील लाइफ में रियल दिखाने का हुनर अच्छी तरह जानते हैं। फरहान इन दिनों भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी के प्रशंसक बन रहे है और लगातार उनकी फिल्में देख रहे हैं।

फरहान’लखनऊ सेंट्रल’ में संघर्षरत भोजपुरी गायक का किरदार निभा रहे हैं जो मनोज तिवारी के बहुत बड़े प्रशसंक है। अपने इस किरदार को और वास्तविक बनाने के लिए फरहान मनोज तिवारी की फिल्में और कई भोजपुरी फिल्मों को देख रहे हैं जिससे वह भोजपुरी भाषा और उनका स्टाइल सीख रहे हैं।

फरहान सप्ताह भर में भोजपुरी फिल्में, बांके बिहारी एम एल ए , धमाल कयला राजा, हमार देवदास और ससुरा बड़ा पइसावाला देख चुकें हैं। फिल्म में रवि किशन और मनोज तिवारी कैमियो कर रहे हैं।