Home Astrology शिव जी की पूजा अर्चना सोमवार को ही क्यों की जाती है?

शिव जी की पूजा अर्चना सोमवार को ही क्यों की जाती है?

0
शिव जी की पूजा अर्चना सोमवार को ही क्यों की जाती है?

 

सावन का पवित्र महीना खत्म होने वाला है, रक्षाबंधन के दिन आने वाला सोमवार इस सावन का आ​खिरी सोमवार होगा।

लेकिन क्या आपको पता है सोमवार का दिन भगवान शिव को क्यों पसंद है, भक्तों के मन में कई बार यह सवाल आता है कि इस दिन शिव की आराधना का क्या महत्व है। वैसे देखा जाए तो सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा काफी समय पुरानी है। पुरातन काल से ही लोग इस दिन शिव की पूजा करते आए हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार को ही क्यों होती है भगवान शिव की पूजा।

:- पुराणों और शास्त्रों के अनुसार सोम का मतलब चंद्रमा से होता है। जिस प्रकार चंद्रमा की तमाम खामियां के बाद भगवान शिव ने उन्हें अपने सिर पर स्थान दिया है। इसी कारण से सोमवार को भगवान शिव का वार माना जाता है।

:- सोम का दूसरा मतलब सौम्य भी होता है। भगवान शिव सौम्य और जल्दी खुश होने वाले देवता हैं इस कारण से भी भोलेनाथ को सोमवार का देवता माना जाता है।

RASHIFAL 3 AUGUST 2017 आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो

:-वहीं सोम का अर्थ होता है शिव संग उमा का। शिव के साथ मां भगवती की भी उपासना करना चाहिए, क्योंकि बिना शक्ति के शिव के रहस्य का समझना अत्यन्त कठिन है। इसलिए सोमवार को शिव की उपासना का विशेष महत्व है।

:- ऐसे माना जाता है सोम में ऊं समाया हुआ है इसी कारण से सोमवार को महादेव की उपासना की जाती है जिससे इस दिन पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है।