Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
गुमला में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या - Sabguru News
Home India City News गुमला में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या

गुमला में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या

0
गुमला में डायन-बिसाही के आरोप में महिला की हत्या
Woman beaten to death on suspicion of practising witchcraft in Gumla
Woman beaten to death on suspicion of practising witchcraft in Gumla
Woman beaten to death on suspicion of practising witchcraft in Gumla

गुमला। लरंगो पंचायत के चापी गांव में डायन बिसाही के आरोप में महिला दिउली उरांइन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नववर्ष के जश्न का माहौल था। ग्रामीण नाचने गाने में व्यस्थ थे। इसका लाभ उठाकर गांव के ही रामसली उरांव ने महिला को दारू पिलाने के बहाने खेत में ले जाकर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी।

रामसली उरांव लोहरदगा जिले में पुलिस का जवान है और वह 31 दिसम्बर को नया साल मनाने के लिए अपने चापी गांव आया था।

जानकारी के अनुसार रामसली उरांव की दो भाभियों की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। वह अपनी भाभियों की मौत के लिए दिउली उरांइन को जिम्मेवार मान रहा था। उसका कहना था कि दिउली ने ही जादू -टोना कर उसकी भाभियों को मार डाला।

वह दिउली उरांइन को बराबर जान से मारने की धमकी भी दिया करता था। घटना के दौरान रामसली का मोबाईल फोन घटनास्थल पर छूट गया।

मोबाईल को सिसई पुलिस ने सुबह जब्त कर लिया। घटना के संबंध में दिउली उरांइन के पति जल्हा उरांव ने रामसली उरांव के विरूद्ध सिसई थाना में नामदर्ज प्राथमिकी दर्ज कराई है।