Home Chandigarh शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म

0
शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म
woman raped on pretext of marriage in punjab
woman raped on pretext of marriage in punjab

बटाला। पंजाब की बटाला पुलिस ने एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा उसकी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक हीरा सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि उमरपाल गांव की युवती ने शिकायत में कहा कि वह चार महीने पहले हीरा सिंह के सम्पर्क में आई थी।

आरोपी ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देगा।

इस बीच उप निरीक्षक सीता रानी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने युवती की शनिवार को सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया।