Home India City News ब्यूटिशियन बनकर आई युवती ने चाकू अड़ाकर लाखों का माल लूटा

ब्यूटिशियन बनकर आई युवती ने चाकू अड़ाकर लाखों का माल लूटा

0
ब्यूटिशियन बनकर आई युवती ने चाकू अड़ाकर लाखों का माल लूटा
woman robbed at knife point in her home by another woman in jabalpur
woman robbed at knife point in her home by another woman in jabalpur
woman robbed at knife point in her home by another woman in jabalpur

जबलपुर। जबलपुर शहर के शातिर अपराधियों की फेहरिश्त में अब महिलाएं भी शामिल हो गईं हैं जो बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रही हैं।

खमरिया थाना क्षेत्र में किफायत में मेक-अप करने का झांसा देकर ब्यूटिशियन बनी युवती ने घर में अकेली महिला को चाकू अड़ाकर लाखों का माल लूट लिया। लुटेरी युवती महिला को घायल कर फरार हो गई।

पुलिस ने बताया कि ग्राम घाना निवासी राजन फर्नांडो बीमा एजेंट का काम करता है। कल शाम वह किसी काम से शहर आया हुआ था। घर पर राजन की पत्नी 39 वर्षीय विलोजिनी फर्नांडो अकली थी।

शाम करीब 6 बजे एक महिला विलोजिनी के घर पहुंची और कहा कि वह ब्यूटीशियन है और कम पैसों में फेशियल और आईब्रो बना देगी। विलोजिनी ने उसका आफर मान लिया और उससे आईब्रो बनवाने के लिए राजी हो गई।

शातिर महिला ने घर के पीछे वाले रूम में पहुंचकर विलोजिनी की आईब्रो बनाई और पानी पीने के लिए मांगा। विलोजिनी जैसे ही अपने किचिन में पहुंची उसी समय युवती ने पीछे से विलोजिनी के गले में चाकू अड़ा दिया और धमकाते हुए गले में पहनी सोने की चेन उतार ली।

अचानक हुई इस घटना से विलोजिनी सहम गई, इसी बीच महिला ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर पर लगी चोट से विलोजिनी बेहोश हो गई। लूट का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस हुलिया के आधार पर महिला की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विलोजिनी पर हमला कर बेहोश करने के बाद शातिर महिला ने घर में रखी अलमारी से सोने का लटकन, सोने की 2 चेन, 2 अंगूठी एवं कुछ नगदी रुपए भी पार कर दिए।

बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला आसानी से फरार हो गई। विलोजिनी का पति राजन घर पहुंचा तो पत्नी खून से लथपथ हालत में बेहोश पड़ी थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवर व नगदी गायब थे।

राजन ने जैसे-तैसे पत्नी को होश में लाया। इसके बाद खमरिया पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने धारा 394 का अपराध दर्ज कर महिला की पतासाजी शुरू कर दी है। घायल विलोजिनी के अनुसार आरोपी महिला इसके पूर्व भी एक बार उसके घर आ चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here