Home India City News महाराष्ट्र : महिला को निर्वस्त्र कर पिटा, बलात्कार भी किया

महाराष्ट्र : महिला को निर्वस्त्र कर पिटा, बलात्कार भी किया

0
महाराष्ट्र : महिला को निर्वस्त्र कर पिटा, बलात्कार भी किया
woman stripped, raped and beaten in maharashtra, 14 booked
woman stripped, raped and beaten in maharashtra, 14 booked
woman stripped, raped and beaten in maharashtra, 14 booked

अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में 30 साल की महिला के साथ कुछ लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर बलात्कार किया और साथ ही गांव की कुछ महिलाओं ने उसकी पिटाई की।

श्रीगोंडे थाना पुलिस के अनुसार यह घटना बीती 14 जनवरी की है। श्रीगोंडे तहसील के वडाली गांव की निवासी पीडित महिला समीप के गांव में इलाज के लिए जा रही थी। रास्ते में उसे एक व्यक्ति ने अकेला देखकर रोका और जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया।

कुछ देर बाद लोगों के एक समूह ने उन लोगों को रोका और एक व्यक्ति के साथ उसके मोटरसाइकिल पर जाने पर आपत्ति जताई और उसके साथ दुर्व्‍यवहार करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोगों ने उसके कपड़े उतार दिए और डंडे से तार पिटाई की।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि अन्य ने इस अपराध में उसका सहयोग किया। बाद में उसे जबरन वडाली गांव ले जाया गया जहां छह महिलाओं ने फिर से उसकी पिटाई की। पिटाई करने वाली महिलाएं आरोपी लोगों की रिश्तेदार थीं। इसके बाद अचेत महिला को नहर में फेंक दिया गया। कुछ ग्रामीणों ने उसे नहर में देखा और पुलिस को सूचित किया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस पीडिता को कश्ती के प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस उपचार के लिए मंगलवार को उसे अहमदनगर लेकर आई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने 15 जनवरी को श्रीगोंडे थाने में 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें उसने लोगों के समूह पर कपड़े उतारने, उस पर हमला करने और कुछ महिलाओं पर पिटाई करने के आरोप लगाए।

महिला ने मंगलवार को एफआईआर में नई सूचना जुड़वाई कि एक व्यक्ति ने उससे बलात्कार भी किया था। इस मामले में भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि अन्य पर भादंसं की धारा 323, 326, 143, 148, 149, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोरे ने कहा कि सभी आरोपी वडाली और कश्ती गांव के हैं और फिलहाल फरार हैं। उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है।