Home India City News नई दिल्ली : पॉलिथीन में मिला महिला का शव

नई दिल्ली : पॉलिथीन में मिला महिला का शव

0
नई दिल्ली : पॉलिथीन में मिला महिला का शव
woman's corpse found in rotten condition at home in east Delhi's East Vinod Nagar
woman's corpse found in rotten condition at home in east Delhi's East Vinod Nagar
woman’s corpse found in rotten condition at home in east Delhi’s East Vinod Nagar

नई दिल्ली। पूर्वी जिला के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक घर में महिला का कई दिन पुराना शव मिला। जिस घर में महिला का शव मिला पुलिस के मुताबिक वह पिछले बीस दिनों से बंद पड़ा था।

पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर लाल बहादूर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

ईस्ट विनोद नगर के बंद पड़े आर ब्लॉक मकान नंबर 53 में 35 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक शव पलंग के नीचे पॉलिथिन और कंबल की गठरी में बांध कर रखा हुआ था।

उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि तकरीबन 15 से 16 दिन पहले उसकी गला घोलकर हत्या कर दी गई होगी। इतने दिनों तक पड़े रहने से शव बेहद खराब हो चुका है।

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि मृतका मिस्त्री का काम करने वाले अपने पति सुरेश और एक बेटी के साथ रहती थी। परिजनों को उन्होंने आखिरी बार होली के आस-पास देखा था। उसके बाद से घर में ताला लटक रहा है।

बुधवार घर से तेज बदबू उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक सुरेश का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। आशंका है वह पत्नि की हत्या कर फरार हो गया है। पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरु कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here