Home India City News हाजी अली दरगाह में घुसीं महिलाएं, चढ़ाई चादर

हाजी अली दरगाह में घुसीं महिलाएं, चढ़ाई चादर

0
हाजी अली दरगाह में घुसीं महिलाएं, चढ़ाई चादर
women activists enter sanctum sanctorum of Haji Ali Dargah
women activists enter sanctum sanctorum of Haji Ali Dargah
women activists enter sanctum sanctorum of Haji Ali Dargah

मुंबई। हाजी अली दरगाह में मंगलवार को महिलाओं ने प्रवेश किया और दरगाह में चादर चढ़ाया। इस दरम्यान महिलाओं को किसी भी तरह का विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने दरगाह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दिया था। इसका विरोध भारतीय मुसलिम महिला आंदोलक संगठन की ओर से किया जा रहा था।

भारतीय मुसलिम महिला आंदोलक की नूरजहां नियाज ने हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के विरुद्ध अदालत में मामला दायर किया था। उसकी सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय ने दरगाह में महिलाओं पर लगी पाबंदी को हटाए जाने का आदेश जारी किया था।

हालांकि हाजी अली दरगाह ट्रस्ट में महिलाओं के प्रवेश को लेकर भूमाता संगठन ने भी मुसलिम महिलाओं का साथ दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने अपना आदेश एक माह पहले ही दिया था, लेकिन मंगलवार को लगभग 50 महिलाओं ने शांतिपूर्वक दरगाह में प्रवेश किया।