Home Breaking योगेश्वर दत्त की हो रही शादी, जानें दहेज में क्या मांगा

योगेश्वर दत्त की हो रही शादी, जानें दहेज में क्या मांगा

0
योगेश्वर दत्त की हो रही शादी, जानें दहेज में क्या मांगा
yogeshwar dutt will take Rs 1 dowry
yogeshwar dutt  will take Rs 1 dowry
yogeshwar dutt will take Rs 1 dowry

नई दिल्ली। लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त सोमवार (16 जनवरी) को कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी शीतल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

योगेश्वर दत्त के घर उनकी शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। यह शादी दहेज की मांग को लेकर खासी चर्चा का कारण बनी हुई है। दरअसल, योगेश्वर ने फैसला किया है कि वह दहेज के रूप में दुल्हन के परिवार से केवल एक रुपया लेंगे।

खबरों के मुताबिक योगेश्वर की मां सुशीला देवी ने भी कहा कि योगेश्वर की शादी उनके लिए खास मौका है। उन्होंने यह भी कहा कि वह दुल्हन के परिवार से एक रुपए के अलावा कुछ और नहीं लेंगी।

मालूम हो कि होने वाली दुल्हन शीतल अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के बाद सोनीपत से बीए कर रही हैं। शीतल कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की इकलौती बेटी हैं। जयभगवान शर्मा ने 2009 में सफीदों से हरियाणा जनहित कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। बाद में कुलदीप बिश्नोई के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए है।

यह शादी हर तरह से इसलिए भी खास होगी क्योंकि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह, खेल मंत्री विजय गोयल, मुरली मनोहर जोशी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, खेल मंत्री अनिल विज, प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों को न्यौता दिया है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह और आमिर खान को कुश्ती सिखाने वाले भारतीय महिला कुश्ती टीम के कोच कृपाशंकर बिश्नोई को भी न्यौता दिया गया है।

इनके अलावा भारत के स्टार खिलाड़ी सुशील कुमार, वीरेंद्र सहवाग, सायना नेहवाल, गीतिका जाखड़ समेत अन्य खेल सितारे भी योगेश्वर की शादी में बाराती बनेंगे।