Home Uttrakhand Dehradun देहरादून : घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म

देहरादून : घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म

0
देहरादून : घर में घुसकर युवती के साथ दुष्कर्म
young woman raped in Dehradun
young woman raped in Dehradun
young woman raped in Dehradun

देहरादून। राजधानी में पटेलनगर निवासी युवती ने एक युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती ने बताया कि आरोपी उसे पहले से परेशान करता रहता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पटेल नगर पुलिस के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से रुद्रप्रयाग की रहने वाली है और दून में पटेलनगर थाना क्षेत्र में अपनी बहन के साथ रहती है।

दोनों बहनें यहां किराये पर रहती हैं और एक कंपनी में काम करती हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शनिवार रात पड़ोस में उसके चाचा के यहां रहने आया एक युवक उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर युवक ने युवती की पिटाई भी की और किसी से भी घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि युवक अक्सर उसे परेशान करता रहता था।

आरोपी युवक भी रुद्रप्रयाग का रहने वाला है और युवती का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष पटेलनगर रितेश शाह ने बताया कि युवती का मेडिकल कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित आलेख : क्राइम संबं​धी न्यूज के लिए यहां क्लीक करें