अजमेरl राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आयोजित चैत्र नवरात्रा मेला महोत्सव के अंतर्गत आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निबंराम धाम पर पहुंचे।
उन्होंने धाम पर बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन कर धाम पर चल रही अखण्ड ज्योति में आहुति दी। इसके पश्चात् सर्वधर्म मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर चम्पालाल महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने चम्पालाल महाराज के सानिध्य में बाबा भैरव और मां कालिका के चरणों में झंडा भी चढ़ाया।
धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने निंबाराम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सेन ने बताया कि श्रद्धालु व दर्शनार्थी लगातार भैरव धाम पर आकर अखण्ड ज्योति के दर्शन कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। यह सिलसिला नवरात्रा की नवमीं की रात तक व दशमीं की सुबह तक चलेगा। धाम पर भैरव भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसादियाँ कर रहे हैं।



