तखतगढ़ : पति पर दुधमुंही बच्ची को छीन कर ले जाने का आरोप

तखतगढ़ (पाली)। थाना क्षेत्र के बागरा हाल पावा निवासी एक विवाहिता ने पति के खिलाफ दुधमुंही बच्ची को छीन कर अपने कब्जे में ले जाने का आरोप का लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी प्रकाश कुमार जीनगर ने बताया कि जालोर जिले के बागरा हाल पावा निवासी रिंकू उर्फ रिकीता पत्नि भरत रावल ने अपने पिता नारायणलाल रावल के साथ थाना प्रभारी को रिपोर्ट पेश कर बताया कि 1 जून 2018 को हिन्दू रिति रिवाज अनुसार आर्य समाज जोधपुर में भरत कुमार पुत्र भवरलाल जाति रावल के साथ प्रेम विवाह किया। विवाह के पश्चात् पति भरत कुमार उसको सुरत (गुजरात) लेकर गया। दाम्पत्य जीवन के निर्वहन से दो सन्तानें जानवी 4 वर्ष, मानवी डेढ़ वर्ष की है।

मानवी के जन्म के पश्चात भरत कुमार व उसके पिता भवरलाल पुत्र चुनीलाल, उसकी माता मदीया पति भंवरलाल, उसका बड़ा भाई ओम प्रकाश उर्फ पिन्टु रावल, बहिन संगीता पत्नी विक्रम कुमार हाल तखतगढ़, रेखा पुत्री भंवरलाल हाल ओडवाडा जिला जालोर सभी ने एकराय होकर विवाह से पूर्व सामाजिक कार्यक्रम में मुझे गलत सिखावट कर व मुझ प्रार्थिया को मेरे माता पिता के विरुद्ध भडका कर प्रेम विवाह करने के लिए विश्वास में लेकर पीहर से भाग कर शादी करने के लिए तैयार किया गया।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति भरत कुमार के साथ विवाह के कुछ समय बाद आरोपियों ने एकराय होकर हमेशा छोटी छोटी बातो को लेकर प्रार्थीया के साथ लाने गाली गलोच करता पूर्ण व्यवहार व मारपीट करने लगे। भरत कुमार आदतन शराब प्रवृति का व्यक्ति हैं, जिसकी जानकारी मुझ प्रार्थीया को प्रेम विवाह करने पर हुई। पति भरत कुमार आये दिन प्रार्थया के साथ मारपीट करता रहा। दहेज में पीहर वालों से रूपये लाकर देने की अवैध मांग करता था।

रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके पति भरत कुमार आए दिन किसी अन्य लड़की से बाते करता हैं। उसके पीहर वालो द्वारा काफी समझाने के बावजूद भी अभियुक्त भरत कुमार नहीं मान रहा हैं एव अपनी जिद पर अड़ा हुआ हैं। अगस्त 2021 में पति भरत कुमार ने शराब पीकर प्रार्थया के साथ मारपीट कर गर्भवती हालत में ससुराल पर से बेदखल कर दिया। जिससे प्रार्थया अपने पिता के साथ पीहर आई।

फिर पुत्री के जन्म के पश्चात समझाईस कर पुनः ससुराल भेजा गया। लेकिन प्रार्थया व उसके माता पिता द्वारा काफी समझाईस करने के बावजूद भी क्रूरतापूर्ण व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। 26मई 2023 को पति भरत कुमार, ससुर भंवरलाल, सास मदीया, ननद रेखा ने दहेज की मांग को लेकर प्रार्थीया के साथ जमीन पर नीचे गिराकर खीचते हुए मारपीट करते हुए ससुराल घर से बेदखल कर दिया। पति भरत कुमार ने प्रार्थीया की दुधमुंही बच्ची को जोर जबरदस्ती छीन कर अपने कब्जे में ले ली हैं।

डेढ़ वर्षीय बेटी की मौत पर ससुराल पक्ष का नहीं पसीजा दिल

तखतगढ़ थाना क्षेत्र के बसंत निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ उसकी डेढ़ वर्षीय बीमार बेटी की मौत के बाद भी दिल नहीं पसीजने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि नया जोयला हाल बसंत निवासी कोनू पत्नी संजय कुमार पुत्री ओटाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका विवाह 25 नवंबर 2020 को हिन्दू व जाति रिति रिवाज अनुसार बसंत में‌ सम्पन्न हुआ था।

विवाह के समय‌ पीहर द्वारा अपनी हैसियत अनुसार उपहार स्वरूप सोने चांदी के आभूषण, टेबल कुर्सी सेट, सोफासेट व घर बिक्री का दिये थे। विवाह के बाद नया जोयला आई और दाम्पत्य जीवन का निर्वहन किया। दांपत्य जीवन में एक पुत्री सोनिया का जन्म दिनांक 14 नवंबर 2021 को सरकारी अस्पताल में हुआ था। जन्म के पश्चात बेटी कमजोर व बीमार होने से सरकारी अस्पताल शिवगंज में ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया। जहां से छुट्टी मिलने पर बंसत आई। लेकिन दिनांक 29 मार्च 2023 को अचानक बेटी की तबीयत खराब होने पर मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना ससुराल पक्ष को दी। लेकिन वे नहीं आए।

विवाह के कुछ समय बाद पुत्री के जन्म से पूर्व ही पति संजय कुमार, सास हवनी बाई, ननद दिवाना हमेशा छोटी छोटी बातों को लेकर गाली गलोच व मारपीट करने लगे। गर्भवती के दौरान मानसिक एवं शारिरीक यातनाएं दी। बच्ची को जन्म दिया था। दहेज में पीहर वालों से रूपये लाकर देने की अवैध मांग करते है। दहेज की अवैध मांग करते पति संजय कुमार आए दिन किसी अन्य लड़की से घण्टों भर बाते करता हैं।