अजमेर : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 101 यूनिट रक्तदान

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला ईकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी।

सेवा पखवाड़े की शुरुआत में रविवार को भाजपा किशनगढ़ ईकाई ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। अजमेर महिला मोर्चा ने लाडली घर में दृष्टिबाधित बालिकाओं के साथ भोजन व संवाद कार्यक्रम रखा। विश्वकर्मा मंदिर पर कामगारों का सम्मान किया गया। बजरंग मंडल ने प्रबुद्धजन के साथ संवाद किया व मोदी 20 पुस्तक का वितरण किया गया। पृथ्वीराज मंडल ने बस्ती की बच्चियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। दीनदयाल मण्डल ने विकास कार्यों के साथ मोदी का जन्मदिन मनाया।

मोदी के जन्मदिवस पर किशनगढ़ के यज्ञनारायण चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के कार्यकर्ताओ ने 101 यूनिट रक्तदान कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। रक्तदान शिविर के दौरान मोदी के जयकारे लगाए गए। रक्तदान शिविर में आए रक्तदाताओं तथा चिकित्सीय सेवाएं देने वालों को स्मृति रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर व सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक जगजीत सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल अग्रवाल, वीके सक्सेना, युवा नेता विकास चौधरी, विधानसभा विस्तारक कमल शर्मा, शम्भू शर्मा, हिम्मत सिंह, जगदीश सिंह, सीताराम शर्मा, बंशीलाल कांवरिया, कमल सिंह, सीताराम शर्मा, अजित बंजारा, जयराम मालाकार, भागचन्द चौधरी, पुनीत जैन, सतीश पाराशर, मनोहर लाल खटीक, मनीष बंजारा, शिवम शर्मा, एडवोकेट विजय पारीक, सुशील दाधीच मौजूद रहे।

भाजपा शहर जिला मंत्री किशन बंग ने रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए शिविर में लगे सभी कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सीय सेवाएं देने वालो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उत्तर विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक वासूदेव देवनानी ने विभिन्न सेवा कार्यों के जरिए पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया। पुष्कर रोड स्थित श्री विश्वकर्मा मन्दिर में भगवान विश्वकर्मा पूजन कर श्रमिक सम्मान कार्यक्रम में शिरकत की। लाडली घर पहुंचकर दृष्टिबाधित बालिकाओं से संवाद किया तथा उन्हें भोजन कराया। वार्ड 9 लोंगिया क्षेत्र में पहुंचकर स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, पार्षद अंजली ढंजा, अनिल नरवाल, पंकज शैली, संजय जेदिया, लवलेश बंसल, नरसिंह बंजारा, सर्वेश बजाज मौजूद रहे।

महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव ने 73 बालिकाओं को लडडू बांटे व भोजन करवाया। इस मौके पर महिला मोर्चा लक्ष्मी यादव, निकी जैन, रेणु यादव आदि मौजूद रहे। मोदी के जन्मदिवस पर होटल केसी इन में बजरंग मण्डल की ओर से बुद्धिजीवी वर्ग के साथ मोदी 2.0 पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

बुद्धिजीवी वर्ग विचार गोष्ठी में भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने मोदी को गरीबो का मसीहा बताया व भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म का रक्षक बताया। इस मौके पर राजेश शर्मा, महेंद्र जादम, विनीता जैमन, प्रवीण जैन, रचित कच्छावा, गजेंद्र गहलोत, तेजपाल सिंह, वीरेंद्र भाटी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजेन्द्रपुरा हाथीभाटा वार्ड नं. 68 की सेवा बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर 73 बच्चों के साथ 17 पौंड का केक काटकर मनाया गया। प्रधानमंत्री के रूप में 9 वर्ष पूर्ण होने पर 9 प्रकार के विभिन्न शिक्षण सामग्री उपहार स्वरूप 73 बच्चों को वितरित की गई।

भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर आचार्य हेमन्त आर्य ने वैदिक विधि से यज्ञ में आहूति देकर मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर 17 पौंड का केक काटा, उपहार स्वरूप 9 शिक्षण सामग्री वितरित कर 73 बच्चों को शिक्षा के लिए अगले 1 वर्ष के लिए गोद लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चे पढ़े लिखे और देश का गौरव बने था। सभी को जागरूकता एवं राष्ट्रीय भक्ति की प्रेरणा दी गई।आयोजन स्थल पर चारों ओर मोदी के कट आऊट लगाए गए। बच्चों के पसंददीदा व्यंजनों का आनंद लिया तथा गुब्बारें पाकर खुशी से झूम उठे।

राजेन्द्रपुरा सेवा बस्ती साधु बस्ती में ढपली बजाने वालों के परिवार निवास करते हैं। उन्होनें मोदी के लिए देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर शुभकामनाएं दीं। सभी ने हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश झामनानी, शहर जिला मंत्री विक्रम सिंह, देहांत जिला उपाध्यक्ष भैरू गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, बजरंग मंडल अध्यक्ष महेन्द्र जादम, मंत्री सुरेन्द्र कुमार माथुर, शक्ति केन्द्र प्रभारी गजेन्द्र सिंह गहलोत, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेन्द्र सिंह, विधि प्रकोष्ठ उत्तर विधानसभा प्रभारी शुभम् नाथ योगी, पूर्व पार्षद अनीश मोयल, दुर्गा प्रसाद शर्मा, पूर्व जिला मंत्री रविन्द्र जसोरिया, विनीता जैमन, सावित्री शर्मा, माधवी स्टीफन, नीरज आर्य, अरूण अरोड़ा, वैभव दाधिच, ओजस्वी आर्य, मुकेश शर्मा, गोविन्द लाल शर्मा, शैलेश जैन, टीकम सैन, श्याम जैन, विक्रम, मुकेश महाराज, तुषार शर्मा, गोपाल चौधरी, मधुसुदन उपाध्याय, छगन पटेल, सहित स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नसीराबाद के छोटे से गांव बनेवड़ा में मनाया मोदी का जन्मदिन