परिवर्तन यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के लिए दी जिम्मेवारी

सिरोही में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा की बैठक को सम्बोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष।

सिरोही। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशासन, भ्रष्टाचार, जंगल राज,महिला, दलित, किसान, युवा, बेरोजगार विरोधी तथा वादाखिलाफी, तुष्टीकरण, अपराध जैसे अनेक मुद्दों के विरुद्ध एवं राजस्थान को अंत्योदय, सुशासन, विकास, समृद्धि के रास्ते पर ले जाने एवं महिलाओं के उज्जवल जीवन, गरीब, कल्याण, बेटियों के सशक्तीकरण, किसान हित सहित राजस्थान के सर्वांगीण विकास हेतु संपूर्ण प्रदेश में निकाली जाने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा 10 तारीख को जिले में प्रवेश करेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बैठक में परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। कोठारी ने कहा कि यात्रा की जानकारी जिले भर में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास रहे, साथ ही प्रस्तावित आमसभा एवं स्वागत सभाओं में अधिक से अधिक लोगो की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

कोठारी ने कहा कि 10 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा रेवदर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां विशाल आमसभा का आयोजन होगा। वहां से आबूरोड में भव्य स्वागत होगा फिर में आमसभा आयोजित होगी, उसके बाद पिंडवाड़ा में स्वागत होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम सिरोही होगा।

जिले में निर्धारित आमसभा स्थलों के अलावा मार्ग में यात्रा का भव्य स्वागत होगा तथा स्वागत सभाओं पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र वासियों को रथ से ही संबोधित किया जाएगा। प्रदेश निर्देश अनुसार परिवर्तन यात्रा की जिला विधानसभा दिवस प्रमुखों की टीम को दायित्व दिया गया है। प्रत्येक कार्यकर्ता पधाधिकारी को अपने अपने वार्ड क्षेत्र में बैठक लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में परिवर्तन यात्रा में आने के लिए कहा गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारीओ ने भी यात्रा को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए। इस अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक लुंबाराम चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, नारायण पुरोहित, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, सिरोही विधानसभा प्रभारी नाहर सिंह जोधा ने भी अपने सुझाव दिए।

बैठक में जिला महामंत्री जय सिंह राव, दुर्गाराम गरासिया, प्रधान हसमुख मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, बाबूभाई बंसल, नारायण देवासी, दलीप सिंह मादानी, गंगा सिंह राठौड़, प्रज्ञा कुंवर, जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल, दुर्गेश शर्मा, छगन पटेल, सतीश शेट्टी, विधानसभा सह सयोजक अरुण ओझा, मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौर, अंशु वशिष्ठ, भंवर मेघवाल, गोपाल माली, मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, नारायण सिंह देलदर, कुपाराम देवासी, हिदाराम माली, प्रताप परमार, कुंदन मल राठी, गणेश पुरोहित, नरपत सिंह राडबर, सोसल मीडिया के जिला संयोजक जीवन पुरोहित, तीर्थ गिरी जी महाराज सहित सिरोही विधानसभा मंडलों के पधाधिकारी उपस्थित थे।

मंडल के एक दर्जन लोग इकट्ठे नहीं कर पाए सिरोही भाजपा मंडल अध्यक्ष

मंडल के एक दर्जन लोग इकट्ठे नहीं कर पाए सिरोही भाजपा मंडल अध्यक्ष