कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी का पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क

अजमेर/पुष्कर। लोकसभा चुनाव में अजमेर संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ के नेतृत्व में आज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के गांवों में तूफानी दौरा कर व्यापक जनसंपर्क किया।

पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने ग्राम थल व रूपनगर में आयोजित विशाल जनसभा में अजमेर के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया। इस अवसर पर पुष्कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी, रामविलास थाकण, युवा नेता अरशद इंसाफ, विजय सिंह सोमरा, थल सरपंच हरी राम खाचरिया, देवा खाचरिया, राधा किशन घसवा, सूरज करण घसवा, हरदेव घसवा, भागचंद गुर्जर, पप्पू राम डोई, रूपनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीवण राम भाकर, लिखमा बाना, रामदीन बाना, बाना, ओमप्रकाश मुण्ड, हरी जाखड़, रामनारायण कुमावत, जब्बार चीता खेडा, रामचन्द्र मुण्ड, सेठू राम मेघवाल, पूरण गुर्जर, जमील कुरेशी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व ग्रामवासी मौजूद थे।

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना दिखाकर मोदी देश में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं : अशोक गहलोत