Home India City News 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली विशाल शोभायात्रा

108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली विशाल शोभायात्रा

0
108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के उपलक्ष्य में निकाली विशाल शोभायात्रा
108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali
 108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali
108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali

सबगुरुन्यूज/पवन पांडे

पाली। पाली शहर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत लाखोटिया गार्डन से हुई। तीन किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में पांच हजार से भी जयादा संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया।

शोभायात्रा के कारण शहर आलम गायत्री परिवारमय हो गया। शोभायात्रा में कोहिनूर बैंड व राजबीर बैंड स्वर लहरियां बिखेर रहे थे। शोभायात्रा में करीब बीस झांकियां शामिल थी जो श्रद्धालुओं का मन मोह रहीं थीं। महिलाएं पीतवस्त्र पहनकर सिर पर मंगलकलश रखकर कतार में कदम से कदम मिलाकर चल रहीं थीं।

 108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali
108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali

कृष्णा विद्या मंदिर, श्री गणेश विद्या मंदिर, श्री जगदम्बा विद्यालय, प्रगति शिक्षा संस्थान, श्री गणेश शिशु मंदिर, विवेकानन्द विद्या मंदिर की झांकियां भी शेभायात्रा शामिल थीं। निजी विद्यालयों की तरफ से लगभग पांच सौ विद्यार्थी व्यबस्था में जुटे रहे।

गायत्री परिवार के प्रवक्ता जगदीश दुबे ने बताया कि संत सुरजनदास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक कमल किशोर गोयल, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री परमेश्वर जोशी, बजरंगदल के किशन प्रजापत, आर्यवीर दल के महेश बागड़ी भी स्वयंसवकों के साथ व्यवस्था देख रहे थे।

 108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali
108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali

विजयराज सेानी, अम्बालाल व्यास, हरिगोपाल सेानी, मुरलीधर गौड, संजय डागा, नरेश पारीक, रमेश नागर,  प्रहलाद शर्मा, बंशीलाल पंडया, आनंदी शर्मा, दिनेष भार्गव, जितेन्द्र सोलंकी,  नागेश्वर जोशी, अशोक जोशी, चन्द्रप्रकाष कुमावत, निर्मल काकाणी, हरिगोपाल सेानी सहित सैकडों कार्यकर्ता व्यवस्था में सहयोग किया।

jsao8

शहर में शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत

शोभायात्रा शहर का नगरवासियों ने भैरुघाट, सोमनाथ मंदिर, सर्राफा बाजार, सिंधी कालोनी, रामदेव रोड पर स्वगात किया। समाजसेवी विष्णुदत्त शर्मा शोभायात्रा के दौरान गुलाब की पंखुडि़यों की वर्षा करके शोभा बढ़ा रहे थे। शोभायात्रा के शक्तिपीठ स्थल पर पहुंचने पर गुलाब के फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में हरिद्वार एवं राजस्थान के दूरदराज क्षेत्र से आए लोगों ने भी शिरकत की। शोभायात्रा में आए सभी भक्तगणों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

 108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali
108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali

गायत्री शक्ति पीठ स्थल पर विशाल पुस्तक मेला

गायत्री शक्ति पीठ स्थल पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान पुस्तक मेला लगाया गया है। मेले में आधे मूल्य पर पुस्तकें दी जा रही है। बच्चों से लेकर सभी आयुवर्ग के लिए साहित्य उपलब्ध है। हवन सामग्री, बस्त्र, बैग, पूजा के सभी प्रकार के सामान उपलब्ध हैं।

 108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali
108 Kundiya Gayatri Mahayagya shobha yatra at pali

स्कूलों की झांकियों ने मनमोहा

स्थानीय सूरजपोल स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान सेकेण्डरी स्कूल द्वारा 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवम् मां गायत्री प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तत्वाधान में शहर में शोभा यात्रा में राष्ट्र भक्ति की शानदार झांकी प्रस्तुत की। झांकी में निर्मल भगत सिंह, रुखसार भारत माता, खुशवंत छत्रपति शिवाजी, प्रियंका महारानी लक्ष्मी बाई, राहुल सुभाष चन्द बोस, मनीष महाराणा प्रताप, विकास राव महात्मा गांधी, विकास गर्ग, जयशंकर त्रिवेदी, चंद्र शेखर आजाद की भूमिका निभाई। समारोह में व्यवस्थापक जितेन्द्र सोलंकी, धर्मेन्द्र, अलका सेन, ज्योति शेलेन्द्र सिंह मेहुल सहित विधालय के स्टाफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here