Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
12 वर्षीय नाबालिक के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म - Sabguru News
Home Northeast India Assam 12 वर्षीय नाबालिक के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म

12 वर्षीय नाबालिक के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म

0
12 वर्षीय नाबालिक के साथ 4 लोगों ने किया दुष्कर्म
12 year old gangraped by four youth in barpeta district of assam
12 year old gangraped by four youth in barpeta district of assam
12 year old gangraped by four youth in barpeta district of assam

बरपेटा। निचले असम के बरपेटा जिले हाउली गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म करने के बाद उसे खुले में फेंककर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने किशोरी को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते कल बुधवार की शाम को बरपेटा के हाउली गांव में 12 वर्षीय एक किशोरी का उस समय अपहरण कर लिया जब वह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी।

किशोरी के साथ चारों ने बरपेटा मेडिकल कालेज अस्पताल के पास एक घर में मुंह काला किया। बाद में उसे फ्लाई ओवर ब्रिज के पास फेंककर फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों में एक की पहचान जहांगीर के रूप में की गई है। जबकि अन्य तीनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है।