Home Entertainment Bollywood फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने पहुंचे मुलायम सिंह यादव

फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने पहुंचे मुलायम सिंह यादव

0
फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने पहुंचे मुलायम सिंह यादव
after 18 year gap Mulayam Singh Yadav watches film Bajirao Mastani
after 18 year gap Mulayam Singh Yadav watches film Bajirao Mastani
after 18 year gap Mulayam Singh Yadav watches film Bajirao Mastani

लखनऊ। राजधानी स्थित वेब मल्टीप्लेक्स में शाम के शो को देखने जो भी फिल्म प्रशंसक पहुंचे थे। उनके लिए एक चौकाने वाला दृश्य दिखाई दिया। जब भारी सुरक्षा के मध्य समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव वहां फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने पहुंचे।

फिल्म प्रशंसकों के लिए नेताजी के वहां पहुंचने का दृश्य बेहद रोमांच से भरा था और वहीं ​छोटे बच्चे उन्हें देखकर खुशी से फुले नहीं समाए।

जानकारी हो कि सोमवार की शाम शहर से दूर वेब मल्टीप्लेक्स में अचानक से पुलिस बल बढ़ा दिया गया। वहां पहुंचेे हुए लोगों ने इसका कारण जानना चाहा तो मालूम हुआ कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव फिल्म बाजीराव मस्तानी देखने वहां पहुंच रहे हैं।

इसके बाद तो वहां पहुंचे फिल्म प्रशंसकों और दर्शकों के खुशी का ठिकाना न रहा। सभी मुलायम सिंह यादव वाले शो की टिकटें खरीदने लगे और देखते ही देखते सभी टिकटें बिक भी गई।

after 18 year gap Mulayam Singh Yadav watches film Bajirao Mastani
after 18 year gap Mulayam Singh Yadav watches film Bajirao Mastani

यूपी में बाजीराव मस्तानी टैक्स फ्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने बीते दिनों ​हीरो रणवीर सिंह और हिरोइन दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी को टैक्स फ्री कर दिया था। जब फिल्म की स्टारकास्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी।

इसके बाद से प्रदेश के लाखों लोगों ने इस फिल्म को पंसद करते हुए देखा है। अब लखनऊ में मुख्यमंत्री के पिता और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी इस फिल्म को देख चुंके है।