Home India City News जमशेदपुर में अलकायदा के दो आंतकी गिरफ्तार

जमशेदपुर में अलकायदा के दो आंतकी गिरफ्तार

0
जमशेदपुर में अलकायदा के दो आंतकी गिरफ्तार
Two Suspected al Qaeda operatives arrested from Jamshedpur
Two Suspected al Qaeda operatives arrested from Jamshedpur
Two Suspected al Qaeda operatives arrested from Jamshedpur

रांची/जमशेदुपर। जमशेदपुर से अलकायदा के दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आंतकियों में धातकीडीह के अहमद मसूद अकरम शेख उर्फ मसूद उर्फ मोनू और मानगो के राजू उर्फ नसीम अख्तर शामिल है।

गिरफ्तार दोनों आंतकियों के पास से पुलिस ने एक नाइन एमएम को पिस्टल, एक देशी कट्टा, 5 कारतूस, मेमोरी कार्ड, कट्टरपंथी अखबार के कंटिग, अतकुन और दजाल, दो अदकरे मसनून का किताब, उर्दू और अंग्रेजी में आंतकी साहित्य के कागजात और मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

सूत्रों के अनुसार जमशेदपुर के अब्दुल सामी की हरियाणा से गिरफ्तारी के बाद आइबी टीम और जमशेदपुर पुलिस ने कई स्थानों पर छापामारी की थी। जांच एजेंसियों को 12 संदिग्ध के बारे में पता चला है जिनके विरुद्ध छापामारी की जा रही है। इसमें दो पकड़े गए है।

उल्लखेनीय है कि संगठन से जुड़े प्रमुख आंतकी अब्दुल रहमान उर्फ कटकी की गिरफ्तारी के बाद झारखंड एटीएस की टीम ने भी उससे उड़ीसा जाकर पूछताछ की थी। इसके बाद झारखंड के कई शहरों में एटीएस और उड़ीसा पुलिस ने छापमारी भी की थी।

उसी समय इस बात की आंशका होने लगी थी कि अलकायदा के इस माड्यूल का झारखंड से कनेक्शन है। इसका आधार यह था कि कटकी राजधानी रांची सहित राज्य के कई शहरों में आता जाता था। यहां के मदरसो और मस्जिदों में उसने तकरीर भी की थी।