Home India City News शादी के 40 दिन बाद, लुटेरी दुल्हन गहने- रूपए लेकर चंपत

शादी के 40 दिन बाद, लुटेरी दुल्हन गहने- रूपए लेकर चंपत

0
शादी के 40 दिन बाद, लुटेरी दुल्हन गहने- रूपए लेकर चंपत
After 40 days wedding bride runaway with jewelry in jodhpur
After 40 days wedding bride runaway with jewelry in jodhpur
After 40 days wedding bride runaway with jewelry in jodhpur

जोधपुर। झालामंड के निकटवर्ती नवदुर्गा कोलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की दुल्हन शादी के 40 दिन बाद गहने व रूपए लेकर चंपत हो गई।

दलाल व दुल्हन लाखों के गहने और दो लाख के करीब रूपए लेकर चले गए। पीडि़त ने आखिर कार पुलिस की शरण ली है। कुड़ी पुलिस ने ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

झालामंड के निकट नवदुर्गा कोलोनी के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र मांगीलाल परिहार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अविवाहित था। तब उसके मैरिज ब्यूरो से संपर्क कर किसी शख्स से मोबाइल पर बात की।

इस पर मध्यप्रदेश के इंदौर की रहने वाली सोनिया राठौड़ के संपर्क में आया। उसने शादी के लिए कुछ लड़कियों की तस्वीरें मोबाइल पर वाट्सएप पर दिखाई गई।

लड़किया देखने के लिए वह जयपुर भी गया। वहां पर सोनिया राठौड़ ने किसी दीपक नाम के शख्स के खाते में 28 हजार रूपए जमा करवाने को कहा। इसके बाद दस हजार रूपए और जमा करवाएं गए। तीन युवतियों से उसको मिलवाया गया।

आखिरकार पूजा नाम की लडक़ी से उसका 14 अक्टूबर को विवाह करवा दिया। 21 अक्टूबर की सुबह पूजा ने उसे बताया कि वह मंदिर जा रही है। मगर वह लौट कर नहीं आई। वह अपने साथ दस तोला सोने और चांदी के जेवर के साथ 25 हजार रूपए लेकर भाग गई।

पीडि़त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शादी के तुरंत बाद ही उसने सोनिया राठौड़, सावन और एक अन्य को एक लाख पैंसठ हजार रूपए भी दिए।