Home Delhi इंडिया गेट के पास आर्मी के जवान ने खुद को मारी गोली

इंडिया गेट के पास आर्मी के जवान ने खुद को मारी गोली

0
इंडिया गेट के पास आर्मी के जवान ने खुद को मारी गोली
Army jawan shoots himself at India Gate in delhi
Army jawan shoots himself at India Gate in delhi
Army jawan shoots himself at India Gate in delhi

नई दिल्ली। इंडिया गेट के पास एक आर्मी के जवान ने खुद को गोली माकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व आर्मी के अन्य जवानों ने घायल जवान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान नासिक निवासी सुनील (34) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक मराठी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें परिवार में कलह व अन्य बातें लिखी हुई थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि इंडिया गेट के पास एक आर्मी के हवलदार ने अपनी सर्विस राइफल एके-47 से खुद को गोली मार ली है।