Warning: Undefined variable $td_post_theme_settings in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/news/wp-content/themes/Newspaper/functions.php on line 54
दिल्ली फिर शर्मसार, बर्थडे पर किशोरी से गैंगरेप - Sabguru News
Home India City News दिल्ली फिर शर्मसार, बर्थडे पर किशोरी से गैंगरेप

दिल्ली फिर शर्मसार, बर्थडे पर किशोरी से गैंगरेप

0
bengal girl raped  by friends in  delhi
bengal girl raped by friends in delhi

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी गई। दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम क्षेत्र में शुक्रवार रात एक किशोरी से साथ उसके दो कतिथ दोस्तों ने गैंगरेप किया।

पुलिस ने शनिवार को इस घटना के बारे में बताया कि 18 साल की किशोरी ने इस संबंध में आरके पुरम पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक प्लसेमेंट एजेंसी के जरिये दोनों आरोपियों ने उससे दोस्ती की थी और उसे नौकरी देने का झांसा दिया था।

शुक्रवार को किशोरी का जन्मदिन था और दोनों आरोपी उसका बर्थडे मनाने के बहाने से शुक्रवार रात उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here