Home India City News विधायक दादू पंचतत्व में विलिन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

विधायक दादू पंचतत्व में विलिन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0
विधायक दादू पंचतत्व में विलिन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP legislator rajendra Dadu cremated in Nepanagar
BJP legislator rajendra Dadu cremated in Nepanagar
BJP legislator rajendra Dadu cremated in Nepanagar

भोपाल। विगत रात्रि को इंदौर-भोपाल हाइवे पर सीहोर के पास सडक़ दुर्घटना में दिवंगत हुए नेपानगर विधायक राजेन्द्र दादू शुक्रवार को पंचतत्व में विलिन हो गए।

उनका अंतिम संस्कार शाम 4 बजे अपने गृहनगर नेपानगर जिले के ग्राम कान्हापुर में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत मंत्रीगण एवं भाजपा के नेता-कार्यकर्ता पहुंचे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक स्व. दादू के बुरहानपुर स्थित ग्राम कान्हापुर पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. दादू के परिजन से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री चौहान और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने दिवंगत दादू की शवयात्रा में शामिल होकर उनके पार्थिव शरीर को कांधा भी दिया।

इस दौरान खाद्य-नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर विजय शाह, विधायक अर्चना चिटनिस, देवेन्द्र वर्मा, महापौर अनिल भोंसले, भाजपा जिला अध्यक्ष खण्डवा हरीश कोटवाले, भाजपा जिला अध्यक्ष बुरहानपुर विजय गुप्ता सहित विभिन्न जन-प्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने भी दादू के पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि नेपानगर विधायक राजेन्द्र दादू का गुरुवार रात्रि को पार्टी की बैठक में शामिल होने के लिए भोपाल आ रहे थे। इसी दौरान रात में इंदौर-भोपाल हाईवे पर सडक़ दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।