Home India City News आजम हैं देश के सबसे बड़े आतंकी : साक्षी महाराज

आजम हैं देश के सबसे बड़े आतंकी : साक्षी महाराज

0
azam khan
bjp mp sakshi maharaj says azam khan biggest terrorist of country

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने सूबे के कद्दावर मंत्री आजम खान पर निशाना साधते हुए उन्हें देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दे दिया। इससे पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान ने भी आजम के खिलाफ इसी तरह का बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी।

साक्षी महाराज ने कहा कि आजम वक्त-वक्त पर कई मुद्दों पर विवादित बयान देते हैं। इससे सांप्रदायिक माहौल खराब होता है। सपा के यह वरिष्ठ नेता तो देश के सबसे बड़े आतंकवादी हैं।

बड़ौत के मलकपुर में हिमालयन ग्रुप आफ इंस्टीटयूट के वार्षिकोत्सव में उन्होंने आजम को देश का सबसे बड़ा आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि हां, मैं कह रहा हूं की आजम खान देश के सबसे बड़े आतंकवादी हैं।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी सरकार है। चाहे किसी पर भी केस दर्ज करा दें।

साक्षी महाराज ने कहा कि वह धर्मातरण के खिलाफ हैं। इसको लेकर कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम मदरसों के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन आतंकी गतिविधियां जहां से चलती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इससे पहले अमरोहा में केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान ने भी ऎसा ही बयान दिया था। भाजपा किसान सभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालियान ने आजम को मुजफ्फरनगर दंगे का भगोड़ा और हत्यारा बताया था।

उन्होंने कहा था कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे इंसान ने मुलायम के बर्थडे पर तालिबान से पैसा मिलने जैसा बयान दिया था। यह शर्मनाक है। आजम तो खुद एक आतंकवादी हैं।

इस बयान के बाद आजम के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां ने रामपुर के गंज थाने में इस संबंध में तहरीर दी थी। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पर मंगलवार की देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।