Home India City News अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से फिर लडेंगे चुनाव

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से फिर लडेंगे चुनाव

0
arvind  kejriwal
former delhi CM arvind kejriwal to contest from new delhi seat

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से ही विधानसभा चुनाव लडेंगे। आप की बुधवार को जारी सूची में यह घोषणा की गई।

2013 के विधानसभा चुनावों में केजरीवाल ने तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को इसी विधानसभा सीट से 26,000 मतों से हराया था। इसके बाद उन्होंने 49 दिनों की अल्पमत की सरकार का नेतृत्व किया था।

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवारों की पांचवी सूची में केजरीवाल के अलावा सात और उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सूची के अनुसार नरेश बाल्यान उत्तमनगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के प्रत्याशी होंगे। पार्टी ने अमानतुल्लाह खान को ओखला सीट और राजेंद्र डबास को मुंडका सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी ने अभी तक 59 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here