Home Bihar छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, मंगलवार को होगा पहला अर्ध्य

छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, मंगलवार को होगा पहला अर्ध्य

0
छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, मंगलवार को होगा पहला अर्ध्य
chhath puja 2015 : first Argh on tuesday
chhath puja 2015 : first Argh  on tuesday
chhath puja 2015 : first Argh on tuesday

नई दिल्ली। भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पूजा रविवार को नहाए-खाए के साथ से शुरू हो गया है। बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में मनाए जाने वाले छठ पूजा की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।

राज्य सरकारों सहित रेलवे ने इसके लिए विशेष तैयारी की है। वही कई पूजा समितियों ने लोगों के लिए खाने पीने एंव अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने जाने की बात कही है।

रविवार को नहाए खाय से शुरू होने छठ पूजा सोमवार को खरना के साथ ही पूरे देश में विशेष तौर पर मनाई जा रही है। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजद अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने भी छठ पूजा की विशेष तैयारी की है।

सरकार और एमसीडी ने यमुना के किनारे लगभग 100 छोटे बड़े घाटों की सफाई का काम लगभग पूरा कर लिया है। छठ पूजा के लिए यमुना नदी के कालिंदी कुंज घाट काफी प्रसिद्ध है, इसपर बड़ी संख्या में लोग पूजा के लिए आते हैं।

इससे पूर्व दिल्ली सरकार ने छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर रखी है। दूसरी औरर उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की तैयारी पूरे जोरों से की जा रही है। बनारस के कई किलोमीटर फैले लंबे घाट पर छठ के महापर्व के अवसर पर लोगों की कई भीड़ देखने को मिलती है। प्रदेश की अखिलेश सरकार ने भी छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा कर दी है।

दूसरी और रेलवे ने भी बिहार एवं पूर्वी उत्तरप्रदेश जाने वाले लोगों के लिए खास प्रबंध किये हैं और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इस संबंध में लगभग 57 छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।

उल्लेखनीय है कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाया जाने वाला छठ पूजा सूर्य देवता को समर्पित एक प्रमुख पर्व है। पुराणों में वर्णित और सूर्योपासना से संबंधित छठ लोकपर्व पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विशेष तौर पर मनाया जाता है। इन जगहों पर हिंदुओं, इस्लाम सहित कई अन्य धर्मावलंवी के लोगों भी मनाते देखे गए हैं।