Home Rajasthan Ajmer राजे ने पुष्कर सरोवर पर की महाआरती, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना

राजे ने पुष्कर सरोवर पर की महाआरती, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना

0
राजे ने पुष्कर सरोवर पर की महाआरती, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
Chief Minister vasundhara raje joins Maha Aarti at Pushkar Sarovar
Chief Minister vasundhara raje joins Maha Aarti at Pushkar Sarovar
Chief Minister vasundhara raje joins Maha Aarti at Pushkar Sarovar

पुष्कर/ अजमेर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने रविवार देर रात  पुष्कर के धार्मिक एवं आध्यात्मिक मेले पर आयोजित महाआरती में शिरकत की और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं प्रगति की कामना की।

राजे रविवार अपरान्ह अजमेर पहुंची और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद लगभग सवा पांच बजे पुष्कर पहुंची जहां राजबोहरा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजित महाअरती में भाग लिया।

आरती के दौरान समूचा क्षेत्र नगाड़ों की थाप और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा। मेले के तहत सरोवर के सभी 52 घाटों को सजाया गया। रंग बिरंगी रोशनी में घाटों की छवि देखते ही बनते थी। महा आरती के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी मौजूद थे और पूरे कार्यक्रमों को कैमरे में कैद कर रहे थे।

घाट पर आयोजित महाआरती के दौरान कड़ी सुरक्षा के बावजूद भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों में आरती में भाग लेने के लिये होड़ मची हुई थी। इससे पूर्व घाटों पर हजारों दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी में समूचा घाट अनोखी घटा बिखेर रहा था।

राजे इसके बाद भक्ति फैस्टीवल कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध कलाकार शोभा मुग्दल की प्रस्तुति में भी भाग लेंगी और रात्रि विश्राम पुष्कर में ही करेंगी। महाआरती के अवसर पर जिले के प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी,महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीता भदेल सहित जिले के विधायक और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।