Home UP Agra ससुराल में नहीं शौचालय, दुल्हन ने लौटाई बारात

ससुराल में नहीं शौचालय, दुल्हन ने लौटाई बारात

0
dispute for toilet, marriage party backs without bride
dispute for toilet, marriage party backs without bride

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के एक गांव में एक दुल्हन ने ससुराल में शौचालय न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया, घर आई बारात को बिन दुल्हन लिए बैरंग लौट जाना पड़ा।

मामला जिले के विन्ध्याचल क्षेत्र के भटेवारा गांव का है। चुनार क्षेत्र के के वटान मोहना गांव से बुधवार को एक बारात यहां आई थी। द्वार पूजा के बाद विवाह भी सम्पन्न हो गया। बारात के साथ आई महिलाओं ने शौच के लिए बाहर जाने से इंकार कर दिया था।

कन्या पक्ष के मकान में शौचालय न होने पर कहासुनी के दौरान दुल्हे ने अपने ससुर को थप्पड़ जड़ दिया, फिर क्या था कि गांव वालों ने मिलकर न केवल दूल्हे की धुनाई कर दी बल्कि उसकी कार में आग लगा कर कुछ बारातियों को बन्धक बना लिया।

सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तथा बन्धक बारातियों को मुक्त कराया गया। मगर इस बीच दुल्हन को पता चला कि उसकी ससुराल में भी शौचालय नहीं है। यह जानकर भड़की दुल्हन ने अपने ससुराल जाने से मना कर दिया।

पुलिस और परिजनों ने दुल्हन को समझाने की हर मुमकिन कोशिश की मगर वह टस से मस नहीं हुई और आखिरकार बारात को बिना दुल्हन के बैंरग वापस जाना पड़ा।