Home Breaking देखें Video : नशे में धुत महिला ने मचाया हंगामा, पुलिस वालों को मारे लात घूंसे

देखें Video : नशे में धुत महिला ने मचाया हंगामा, पुलिस वालों को मारे लात घूंसे

0
देखें Video : नशे में धुत महिला ने मचाया हंगामा, पुलिस वालों को मारे लात घूंसे
drunk woman creates ruckus in siliguri street, slaps kicks cops
drunk woman creates ruckus in siliguri street, slaps kicks cops
drunk woman creates ruckus in siliguri street, slaps kicks cops

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी शहर में गुरुवार को एक महिला ने नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। गुरुवार सुबह जब यह महिला रिक्शे में सवार होकर एयर व्यू मोड़ क्रास कर रही थी, तभी अचानक उसने अपने आठ वर्षीय बच्चे को रिक्शा से धक्का दे दिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने जब महिला से बात करनी चाही, तो उसने सभी पर धावा बोल दिया। उसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव किया लेकिन महिला ने उल्टे ट्रैफिक पुलिस की पिटाई कर दी। इस घटना को कवर रहे मीडियाकर्मी भी इससे अछूते नहीं रहे। उन्हें भी महिला के गुस्सा का सामना करना पड़ा।

नशे में धुत महिला को काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिस ने अपने काबू में किया। जब महिला को अस्पताल लाया गया तो उसने वहां भी महिला पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। अस्पताल ही नहीं, सिलीगुड़ी थाना आदि सभी जगह महिला ने नशे में धुत होकर सभी के साथ मारपीट की।

महिला के मोबाईल से उसके परिजन को फोन कर जिला अस्पताल बुलाया गया। अस्पताल में पहुचकर महिला के पति ने बताया कि बुधवार वह अपनी दीदी के घर माटीगड़ा गई थी। वहां शायद उसने शराब ली होगी।

गुरुवार को वह दीदी के घर से अपने घर चंपासारी के लिए निकली, लेकिन वह इतने नशे में होगी, हमे पता नहीं था। फ़िलहाल सिलीगुड़ी पुलिस महिला को थाने में रखकर उसके पति से पूछताछ कर रही है।