Home Haryana Ambala डीएसपी भगवान दास ने की आत्महत्या की कोशिश!

डीएसपी भगवान दास ने की आत्महत्या की कोशिश!

0
डीएसपी भगवान दास ने की आत्महत्या की कोशिश!
DSP bhagwan dass shoots self, admitted to panchkula hospital
DSP bhagwan dass shoots self, admitted to panchkula hospital
DSP bhagwan dass shoots self, admitted to panchkula hospital

चंडीगढ़। हरियाणा के चर्चित डीएसपी भगवान दास ने बुधवार सुबह पंचकुला पुलिस लाइन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। उनके सिर में गोली लगी हुई है।

डीएसपी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सेक्टर 21 के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हिसार में पोस्टेड डीएसपी भगवान दास मंगलवार को पंचकुला पुलिस लाइन में आकर रूके हुए थे। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे उनके कमरे में गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

गोली आवाज सुनकर आनन-फानन में सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान व अन्य लोग उस कमरे की तरफ भागे। कमरे में का दृश्य देखकर लोग हैरान हो गए। कमरे में डीएसपी गंभीर रूप से घायल पड़े हुए थे। उनके सिर में गोली लगी हुई थी।

तत्काल पुलिस के उच्चाधिकारियों को घटना की सूचना देने के साथ ही डीएसपी को सेक्टर 21 स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार डीएसपी की हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों का चिकित्सालय में जमावड़ा लगा हुआ है। कोई भी घटना के संदर्भ में कुछ भी कहने से कतरा रहा है। डीएसपी को गोली कैसे लगी। क्या डीएसपी ने आत्महत्या की कोशिश की यह रहस्य बना हुआ है।

चर्चाओं के अनुसार होली के लिए हांसी के शेखपुरा गोलीकांड में डीएसपी भगवान दास के खिलाफ भी पर्चा दाखिल किया गया था। इस गोलीकांड में तीन लोग मारे गए थे।

सूत्रों के अनुसार डीएसपी का काम इस केस में इस लिए शामिल किया गया था कि उनकी बहन ने पंचायत चुनाव लड़ा था।

इसी रंजिश में मारे गए लोगों के परिजनों ने केस में डीएसपी का नाम शामिल कर दिया था। तभी से डीएसपी चिंतित दिखाई दे रहे थे।