Home India City News जालोर में जयंती कार्यक्रम में नजर आई धड़ेबंदी!

जालोर में जयंती कार्यक्रम में नजर आई धड़ेबंदी!

0
1_WMV V9
jalore. tribute to deen dayal upadhyay by bjp city leaders

जालोर. भाजपा के संस्थापक की जयंती के मौके पर भी जालोर भाजपा एक नजर नहीं आ पायी.यहाँ एक ही शहर में दो स्थानों पर अलग अलग नेताओं के नेतृत्व में जयंती मनाई गयी भाजपा जिला अध्यक्ष पहले ही प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जागनाथ महांदेव मंदिर में पार्टी की ओर से उपाध्याय की जयंती का कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा कर चुके थे, लेकिन गुरूवार को इस पूर्व घोषणा के विपरीत सुन्देलाब तालाब पर स्थित मंदिर में भी जयन्ती मनाई गई. इसका नेतृत्व भाजपा विधायक अमृता मेघवाल ने किया था. वहीँ जागनाथ महादेव मंदिर में भाजपा नगर मंडल ने उपाध्याय की जयंती मनाई…..

 

jalore. tribute to deen dayal upadhyay in leadership of bjp mla amrita meghwal.
jalore. tribute to deen dayal upadhyay in leadership of bjp mla amrita meghwal.

इस सम्बन्ध में  जिलाध्यक्ष जैन का कहना था कि उन्होंने पहले ही स्थान निर्धारित कर दिया था यदि दो जगह जयंती कार्यक्रम मनाया गया है तो वो इसकी जानकारी करवाएंगे. वहीँ भाजपा विधायक का दावा था कि कार्यक्रम सुन्देलाव तालाब स्थित  मंदिर में ही जयंती कार्यक्रम मनाया जाना था और उनके साथ वही कार्यकर्ता मौजूद थे जो विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पार्टी को जीत दिलवा चुके हैं.

गुटबंदी की आशंका!

जिलाध्यक्ष के कार्यक्रम निर्धारित करने के बाद भी स्थानीय विधायक की ओर से दूसरी जगह पर जयंती कार्यक्रम करने को स्थानीय राजनीतिक हलकों में भाजपा की गुटबंदी मानी जा रही है.

शक्ति प्रदर्शन के रूप में इस  आयोजन के माध्यम से ये भी दिखाने की कोशिश देखी गयी कि किसके साथ स्थानीय भाजपा के कितने सिर हैं, लेकिन पार्टी के संस्थापकों में से एक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दौरान इस गुटबंदी के उबरने से स्थानीय भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता व्यथित जरूर नजर आ रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here