Home Recipes सर्दियों में गर्मागर्म आलू का सूप बनाएं!

सर्दियों में गर्मागर्म आलू का सूप बनाएं!

0
सर्दियों में गर्मागर्म आलू का सूप बनाएं!
healthy potato soup
healthy potato soup
healthy potato soup

हेल्दी पोटैटो सूप विटमिन सी और बी 6 से भरपूर है।

बनाने में लगने वाला कुल समय : 30 मिनट

तैयारी में लगने वाला समय: 10 मिनट

कैलरीज: 330

सर्विंग: 2 लोगों लिए

सामग्री:

तीन-चौथाई कप कटा हुआ प्याज
एक चम्मच मक्खन
आधा कप दूध
चार छीले और कटे आलू
3 चम्मच मैदा

बनाने की विधि:

– एक सॉस पैन में बारीक कटे प्याज और आलू ले लें। इसमें पानी डालें और उबलने के लिए ढककर रख दें।

– इसे 10 मिनट तक पकाएं। आलू मुलायम हो जाना चाहिए। इसके बाद सॉस पैन का पानी छान लें।

– एक सॉस पैन में मक्खन डालें। ऊपर से 3 चम्मच मैदा छिड़कें। इसे गाढ़ा होने तक पकाएं।

– पैन में आलू और प्याज डालें। इसके बाद आधा कप दूध इसमें मिलाएं। इसे थोड़ी देर पकाएं। आपका सूप तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।