Home Chhattisgarh हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2015 का रंगारंग शुभारंभ

हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2015 का रंगारंग शुभारंभ

0
हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2015 का रंगारंग शुभारंभ
Hockey World League Final 2015 Colourful opening ceremony in raipur
Hockey World League Final 2015 Colourful opening ceremony in raipur
Hockey World League Final 2015 Colourful opening ceremony in raipur

रायपुर। दस दिनों तक चलने वाला हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2015 शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुरू हो गया।

छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंगा कार्यक्रमों के साथ इसका शुभारंभ हुआ। समारोह के दौरान स्टेडियम की दुधिया रौशनी में छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति की सतरंगी छटा ने  शाम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध दण्डामी माड़िया गौर नृत्य, कर्मा और पंथी नृत्य के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

  इसमें भारत सहित आठ देशों की हॉकी टीमे हिस्सा ले रही है, जिनमें अर्जेन्टिना, कनाडा, जर्मनी, इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, नीदरलैण्ड और बेल्जियम भी शामिल हैं।

Hockey World League Final 2015 Colourful opening ceremony in raipur
Hockey World League Final 2015 Colourful opening ceremony in raipur

लीग फाइनल का शुभारंभ मैच भारत और अर्जेन्टिना के बीच खेला गया। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टण्डन और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्रॉफी का अनावरण कर इस अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल  टण्डन और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने हजारों दर्शकों के साथ इस मैच का अवलोकन भी किया।

Hockey World League Final 2015
Hockey World League Final 2015 Colourful opening ceremony in raipur

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भईयालाल राजवाड़े, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमलचन्द भंजदेव, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र बत्रा, हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया, भारतीय ओलंपिक संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष डॉ. अनिल वर्मा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी और हॉकी प्रेमी दर्शक उपस्थित थे।