Home India City News नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला कांस्टेबल का पति अरेस्ट

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला कांस्टेबल का पति अरेस्ट

0
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में महिला कांस्टेबल का पति अरेस्ट
husband of woman constable arrested for raping girl in thane
husband of woman constable arrested for raping girl in thane
husband of woman constable arrested for raping girl in thane

ठाणे। नौपदा थाने में कार्यरत एक पुलिस कांस्टेबल के पति को उनके घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाणे नगर थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक एस ए वायडांडे ने कहा कि एक सुरक्षा एजेंसी में काम करने वाले 28 साल के जयपाल गोविंद परदेसी को न्यू पुलिस क्वार्टर क्षेत्र में उनके घर पर घरेलू काम करने वाली 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़की की शिकायत के अनुसार नौपदा थाने में कार्यरत महिला कांस्टेबल से उसकी पहचान उसकी दादी ने कराई जो थाने में सफाई का काम करती थीं। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल उस लड़की को पढ़ाया भी करती थी और जल्द ही उसने उनके घर में घरेलू कामकाज करना शुरू कर दिया। वह उनके बच्चे की भी देखभाल करती थी।

वायडंाडे ने बताया कि गत 24 अक्तूबर को कांस्टेबल जब रात की ड्यूटी पर गई थी तो उसके पति ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि उसने सोमवार को भी दुष्कर्म किया। हालांकि लड़की ने हिम्मत करके कॉलोनी में अपनी सहेलियों को यह बात बताई जिन्होंने उसके माता-पिता को इसके बारे में जानकारी दे दी। आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।