Home India City News मकर संक्रांति : गंगा सागर में लाखों लोगों ने किया पुण्य स्नान

मकर संक्रांति : गंगा सागर में लाखों लोगों ने किया पुण्य स्नान

0
मकर संक्रांति : गंगा सागर में लाखों लोगों ने किया पुण्य स्नान
lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar
lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar
lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar

कोलकाता। मकर संक्रांति के पावन मुहूर्त में पुण्य स्नान के लिए देश भर से आए लाखों श्रद्धालुओं शुक्रवार को गंगा सागर में डुबकी लगा कर इश्वर के प्रति अपनी अगाध आस्था प्रदर्शित की।

शुक्रवार तडके से ही लोग स्नान के लिए पडावों से निकल कर आने लगे। हालांकि स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह सात बजे के बाद प्रारंभ हुआ और दोपहर साढे बारह बजे तक चला। पुण्य स्नान का सिलसिला इसके बाद भी जारी रहा।

lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar
lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar

स्नान के बाद पुण्यार्थियों ने मेला परिसर में स्थित महादेव के मंदिर तथा कपिल मुनि आश्रम में जाकर पूजा अर्चना की। स्नान और पूजा के बाद श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और सफलता के भाव साफ नजर आ रहे थे।

इसके साथ ही पिछले एक हफ्ते से गंगा सागर मेले में जारी चहल-पहल कम होने लगा। स्नान और पूजा के बाद श्रद्धालुओँ के वापस लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। हर साल की तरह इस बार भी देश भर से आए लाखों श्रद्धालु साधु-संत गंगा सागर के पावन संगम पर स्नान कर पुण्य के भागी बने।

lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar
lakhs devotees take holy dip in Ganga Sagar

स्नान के दौरान उमडने वाली भारी भीड को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। घाटों पर नौसेना व आपदा प्रबंधन दल के तैराकों की तैनाती की गई थी। मेला परिसर में जगह-जगह वोलेंटियर मौजूद थे जो श्रद्धालुओं की मदद करते देखे गए।

हालांकि कुछ लोगों ने स्नान और पूजा-अर्चना में कठिनाई की शिकायत की। कुछ लोगों के परिजन भीड में उनसे बिछड गए थे। इस सबके बीच हर-हर महादेव के नारे भी गूंज रहे थे। कुल मिला कर हर तरफ भक्ति और आस्था के दृश्य परिलक्षित हो रहे थे।

पुण्य स्नान और पूजा के बाद लोग मेले में खरीदारी करते देखे गए। दूर-दराज से आए बहुत से लोग आज ही वापस लौट गए जबकि कुछ ऐसे भी थे जो आज वहीं रूकने की योजना बना रहे थे। दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने दावा किया कि मेले के दौरान कोई बडी अप्रिय घटना नहीं हुई और सब कुछ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।