Home India City News लापता नहीं बल्कि प्रेमी के साथ थी हॉकी प्लेयर करिश्मा

लापता नहीं बल्कि प्रेमी के साथ थी हॉकी प्लेयर करिश्मा

0
karishma sonker
missing female hockey player karishma sonker founded

लखनऊ। झारखण्ड के रांची से हाकी खेलकर लौट रही हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी लापता नहीं बल्कि प्रेमी के साथ थी। उत्तर प्रदेश महिला टीम की खिलाड़ी और पीलीभीत की रहनेवाली करिश्मा सोनकर गत सात जनवरी से लापता थी। पीलीभीत पुलिस ने उसे मंगलवार को फर्रूखाबाद से बरामद कर लिया।

पीलीभीत की पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने बताया कि वह बरेली में रेलगाड़ी से उतरकर बदायूं अपने प्रेमी शिवम कटियार के पास चली गई। वहां से प्रेमी के मामा के घर फर्रूखाबाद चली गई जहां से उसे बरामद किया गया।

missing female hockey player karishma sonker founded

झारखंड के रांची में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता खेलकर जलियावाला बाग एक्सपे्रस ट्रेन से वापस लौटते समय सात जनवरी को लापता हुई करिश्मा सोनकर से बाराबंकी के बाद कोई सम्पर्क नहीं हुआ था। हॉकी खिलाड़ी ने अंतिम बार बाराबंकी से अपने रिश्तेदार से मोबाइल पर बात की थी। इसके बाद से ही उसका मोबाइल बंद था।

डिब्बे में टीम के अन्य खिलाड़ी और मैनेजर राहुल सिंह थे वे फैजाबाद में ही उतर गए थे। उसने अपने मोबाइल से सात जनवरी की शाम बात की थी। ट्रेन उस वक्त बाराबंकी से गुजर रही थी लेकिन करिश्मा सोनकर ने अपने रिश्तेदार को कुछ ही देर में बरेली जंक्शन उतरने की बात कही थी। पुलिस उसके गायब होने के बाद हर पहलू पर जांच कर रही थी। हॉकी खिलाड़ी के मोबाइल को भी सर्विलांस पर लगाया गया था।