Home Sirohi Aburoad माउण्ट आबू में डबल मर्डर केस : मां व बेटी का शव मिला

माउण्ट आबू में डबल मर्डर केस : मां व बेटी का शव मिला

0
माउण्ट आबू में डबल मर्डर केस : मां व बेटी का शव मिला
Mount Abu Double Murder Case: Mother and 2 year old daughter body found
Mount Abu Double Murder Case: Mother and 2 year old daughter body found
Mount Abu Double Murder Case: Mother and 2 year old daughter body found

माउंट आबू। पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में अनादरा प्वाइंट और हनीमून प्वाइंट के समीप मिले महिला एवं एक बच्ची के धारदार हथियार से कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को हुए एक नृशंस कांड ने लोगों को दहला दिया।

पुलिस के अनुसार शाम करीब छह बजे एक महिला और दो वर्षीय बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया। मौका हालात से लग रहा था कि दोनों की हत्या की गई है। महिला और बच्ची के शरीर पर धारदार हथियार के वार थे।

जिस जगह शव मिले वह अनादरा प्वाइंट के पास स्थित है। इस पाइंट पर जगंल में एक खाई में पहले महिला का शव दिखा। सीआई सज्जनसिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौका मुआयना कर रहे थे कि महिला के शव के ही दस से पंद्रह मीटर की दूरी पर एक चट्टान पर दो वर्षीय बच्ची का भी शव मिला।

बच्ची का नृशंसता से गला रेता हुआ था। मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष है। उसके शरीर पर सलवार कुर्ता है। उसके दाहिने हाथ पर ओम एवं पीडीपीके गुदा हुआ है।

मृतका एवं बच्ची का शव की फोटोग्राफ खींचकर पुलिस ने शव को ग्लोबल हॉस्पीटल की मोर्चरी में रखवाया है। महिला एवं बच्ची के पहचान के प्रयास जारी है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।