Home Rajasthan Ajmer आजाद पार्क रामनाम परिक्रमा स्थल में सृजित राम दरबार में विशेष

आजाद पार्क रामनाम परिक्रमा स्थल में सृजित राम दरबार में विशेष

0
आजाद पार्क रामनाम परिक्रमा स्थल में सृजित राम दरबार में विशेष
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer

अजमेर। आजाद पार्क में चल रही 51 अरब हस्तलिखित श्रीरामनाम महामंत्रों की परिक्रमा के आयोजन में जो राम दरबार स्थापित किया गया हैं, उसका अपना एक विशेष महत्व हैं। यह राम दरबार भी हस्तांकित हैं।

बाल कृष्ण पुरोहित ने बताया कि इस राम दरबार में महिषि श्रीमति देवकी पाण्डे ने (अपनी उम्र के उस पडाव में जिसमें कि अक्सर महिलाओं के हाथ हिलने लग जाते हैं) अठारह बार मानस के पंचम सोपान, श्रीसुन्दरकाण्ड को अंकित किया हैं।

उसके बाद नीचे नीले रंग की पट्टिका में राम राजतिलक की गाथा को पांच बार अंकित किया हैं। श्रीमती पाण्डे ने इस चित्र का अंकन किसी विशेष प्रयोजनार्थ किया था पर इस दरबार को तो समस्त राम भक्तों के दर्शनार्थ आना था और यह आज सब राम नाम भक्तों की मनोकामना पूर्ण करने वाली श्रीरामनाम महामंत्र परिक्रमा में परिक्रमार्थियों को अपनी आशिष प्रदान कर कृतार्थ कर रहा हैं।

ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer

श्रीमती पाण्डे ने चित्रांकन करते वक्त यह सोचा भी नहीं था कि इसके अंकन का कोई गणित भी निकल आएगा। लेकिन जब हमने इसका गणित लगाया तो परिणाम आया कि सम्पूर्ण श्रीरामचरितमानस इस रामदरबार में समाहित हो गया हैं। मानस में कुल 1078 दोहे हैं। इनका योग सात है जो कि मानस के सात सोपान का प्रतिप्रति इनके अतिरिक्त 27 श्लोक 3 दोहे अलग से समाहित हैं जो कि 1078 की गिनती से अतिरिक्त हैं। इनका कुल योग भी होता हैं।

अर्थात् इस विलक्षण रामदरबार में सम्पूर्ण राम चरितमानस का अक्षरश अंकन हो गया जो प्रभुकृपा ही हैं। इसके एक ही चौखाने कागज पर सम्पूर्ण राम चरित मानस प्रकट हो गया है। सुन्दर काण्ड के साठ दोह और वह भी अठारह बार अर्थात 1080 और साथ में पांच बार, रामराजतिलक को पांच बार अंकित करके सारी कमी पूरी कर दी। जिसमें छन्द, सोरठ और बडे बडे दोहों की अतिरिक्त चौपाइयों के योग को पूर्ण कर दिया गया हैं।

विशेष आयोजन राम बनो प्रतियोगिता

ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer

कार्यक्रम के सयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि दिनांक 29 दिसम्बर को भगवान राम का रूप धारण करने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें 6 माह से 2 वर्ष, 2 वर्ष से 5 वर्ष एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष के बालक-बालिकाएं भगवान के विभिन्न स्परूपों को धारण कर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। इसका रजिस्ट्रेशन परिक्रमा स्थल में कार्यालय में किया जा रहा है।

ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrama mahotsav azad park ajmer

महामंत्र जाप सीमा प्रहरियों के नाम

संयोजक सुनील दत्त जैन ने बताया कि 1 जनवरी 2016 को अयोध्या नगरी, आजाद पार्क में दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक राष्ट्र की सुरक्षा होती सीमाओं पर तैनात प्रहरियों के मनोबल एवं साहस को बढ़ाने के लिए विशेष राम नाम जब होगा।

उन्होंने सैनिकों को ईश्वरीय ताकत देने के लिए श्री राम जय राम जय जय राम महामंत्र का सामूहिक जाप करने के लिए सभी राष्ट्रभक्तों को इस अनुष्ठान में आहूति देने के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस आयोजन में सभी समाज, धर्म, जाति सामुदाय कि लोग अधिक संख्या में पधार कर देशभक्ति का परिचय दें।

bano8

दिनांक 28 दिसम्बर 2015 के कार्यक्रम

सुन्दरकाण्ड पाठ दोपहर 3.30 बजे से होगा। राजगढ़ भैरवधाम के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज एवं यज्ञना जोशी का पावन सान्निध्य एवं सत्संग व महाआरती शाम 6 बजे, विख्यात भजन गायक विमल गर्ग द्वारा एक शाम भगवान राम लल्ला के नाम भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।