Home India City News जालोर : सियाणा के पास ट्रक की टक्कर से युवक घायल

जालोर : सियाणा के पास ट्रक की टक्कर से युवक घायल

0
सियाणा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करते चिकित्सक
सियाणा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करते चिकित्सक

सियाणा(जालोर)। बागरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सडक़ दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। यह घटना भेटाला-नबी मुख्य सडक़ पर हुई जब  एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार इस युवक को टक्कर मार दी।…

युवक को निकटवर्ती पीएचसी में ले जाया गया हैं। जहां पर चिकित्सक नहीं होने से युवक आधे घंटे तक तड़पता रहा। बाद में सिवना के डॉ भवानीसिंह राजपुरोहित पहुंचे तो उन्होंने उसका प्राथमिक उपचार किया।
जानकारी के अनुसार नबी निवासी अशोककुमार पुत्र बाबुलाल भील मोटरसाइकिल पर अपने गांव से भेटाला आ रहा था, भेटाला नबी मुख्य सडक़ मार्ग पर ही पत्थरों की खान से ब्लॉक लेकर निकले ओवरलोड ट्रक निकला और उसे टक्कर मार दी।

दुर्घटना में अशोक घायल हो गया। राहगीरों ने उसे निकटवर्ती सियाणा के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। जहां चिकित्सक नहीं थे। बाद में सिवना से आए चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here